इस वजह से प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ पहुंची डॉक्टर के पास, पति शोएब इब्राहिम बोले- हमें बस सावधान रहना...

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम डॉक्टर के पास चेकअप और प्रेगनेंसी स्कैन के लिए गए थे. इस दौरान शोएब ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें क्या हिदायत दी है. कपल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.
टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. बच्चा जुलाई में होने वाला है. शोएब अक्सर अपने व्लॉग में दीपिका के हेल्थ के बारे में अपडेट देते रहते है. नये व्लॉग में एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत कैसी है और डॉक्टर ने किस चीज का ध्यान उन्हें रखने के लिए कहा है.
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम डॉक्टर के पास चेकअप और प्रेगनेंसी स्कैन के लिए गए थे. कपल ने उस कमरे की झलक दी, जिसे वो डिलीवरी के लिए रखना चाहते है. डॉक्टर विजिट के बाद एक्टर ने व्लॉग में बताया कि, ”सब ठीक है. सब कुछ ठीक है. फ्लूड थोड़ा कम है और इस पर नजर रखनी होगी. हमें बस सावधान रहना होगा.” दीपिका ने कहा कि उन्हें अधिक प्रोटीन लेने और बहुत सारे फ्लूड लेने की जरूरत है. शोएब ने बताया कि दीपिका ने एक किलो वजन कम कर लिया है.
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में दोनों स्टार्स व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट में हैं. कपल एक दूसरे संग काफी खुश लग रहे हैं और खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं. दीपिका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “आप मेरे साथ हैं…मेरी दुनिया को खुश कर देते हैं @shoaib2087.” इस पोस्ट पर गौहर खान के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “एक खूबसूरत लड़की के लिए तैयार हो जाओ, इंशाअल्लाह.. मुझे एक फीलींग्स आ रही हैं.”
Also Read: Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश
दीपिका ने साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी के साथ अपना टीवी डेब्यू किया और जल्द ही ससुराल सिमर का और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे लोकप्रिय शो में दिखाई दीं. दीपिका ने झलक दिखला जा 8 और नच बलिए 8 सहित कुछ डांस रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




