Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jun 2023 8:52 AM
फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे ने अहम भूमिका निभाई है. लेकिन ऐसे कई एक्टर्स है, जिन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया है. इसमें एक नाम सोनल चौहान का भी है.
Adipurush: ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) कई वजहों से खबरों में है. हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि कुछ संवादों को संशोधित किया जाएगा. इस बीच जन्नत गर्ल सोनल चौहान की चर्चा हो रही है. उन्होंने प्रभास की फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है. कहा जा रहा है कि 2 मिनट के रोल के लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है.
फिल्म आदिपुरुष में रावण का रोल सैफ अली खान ने निभाया था. उनकी पत्नी मंदोदरी के रोल में सोनल चौहान दिखी है. फिल्म में उनका किरदार 2-5 मिनट का सिर्फ है. स्कूप वूप की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किया है. हालांकि मेकर्स की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है.
https://www.instagram.com/p/CrsF-3DopZM/?hl=en
आदिपुरुष को कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव का किरदार निभाने वाले प्रभास ने 100 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है. यह किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता को दी जाने वाली अब तक की सबसे अधिक फीस है. वहीं कृति सेनन फिल्म में जानकी उर्फ सीता की भूमिका निभा रही है. उन्होंने कथित तौर पर, 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. सैफ अली खान ने रावण बनने के लिए 12 करोड़ रुपये लिया है.
Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 3: फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई
फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने बताया कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये कमाए. कंपनी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा,” आदिपुरुष, दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत रही है, पहले दिन फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाए. दो दिनों में फिल्म ने कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










