ePaper

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जल्‍द ही अलविदा कह सकती हैं शिवांगी जोशी, ये है वजह

Updated at : 25 Jun 2020 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जल्‍द ही अलविदा कह सकती हैं शिवांगी जोशी, ये है वजह

shivangi joshi quits yeh rishta kya kehlata hai as naira goenka : टीवी एक्‍ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) वर्तमान में स्टार प्लस पर सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा (Naira) का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. अब उन्‍हें लेकर बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि शिवांगी अब शायद शो में नजर नहीं आएंगी.

विज्ञापन

shivangi joshi quits yeh rishta kya kehlata hai : टीवी एक्‍ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) वर्तमान में स्टार प्लस पर सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा (Naira) का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. अब उन्‍हें लेकर बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि शिवांगी अब शायद शो में नजर नहीं आएंगी. शिवांगी जोशी के फैंस के लिए यह खबर दिल तोड़ने वाली हो सकती है.

स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के अनुसार, शिवांगी जोशी शो को जल्द ही अलविदा कह सकती हैं. वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के निर्माताओं ने लॉकडाउन के बाद शो के लिए एक अलग योजना बनाई है.

बताया जा रहा है कि इस नयी कहानी कहानी के अनुसार, एक नई अभिनेत्री शो में प्रवेश करेगी और धीरे-धीरे उसके और कार्तिक (मोहसिन खान) के बीच केमेस्‍ट्री बन जाएगी. जिसके बाद शिवांगी के नायरा के किरदार को धीरे-धीरे दरकिनार कर दिया जाएगा. यह रचनात्मक निर्णय एक नई कहानी शुरू करने के लिए किया गया है.

Also Read: ‘वैष्णो देवी’ के किरदार में दिखेंगी रुबीना दिलाइक ? अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर कही ये बात

फिलहाल इस बारे में शिवांगी जोशी और ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ के निर्माता निर्माता राजन शाही की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि शो में नायरा और कार्तिक की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है. नायरा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों को दिल जीता है.

गौरतलब है कि, शिवांगी साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी के रूप में शो में इंट्री की थी. हालांकि, उनकी एंट्री के बाद हिना जो लंबे 8 साल से अक्षरा का किरदार निभा रही थीं, उन्होंने अपना किरदार मोनोटोनस पाया और शो छोड़ दिया. इसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से नायरा और कार्तिक की प्रेम कहानी पर केंद्रित हो गई और लोगों ने इस पसंद भी किया. शो की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि इसकी कहानी जिस ओर मुड़ी लोग भी उसी ओर मुड़ गए.

शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं. इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में आयर हैदर के किरदार में नजर आईं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. इसके बाद साल 2016 से वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स शो से शिवांगी की अनुपस्थिति से कैसे निपटते हैं और किस नए किरदार को पेश करते हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola