गुरु रंधावा के बाहों में दिखी शहनाज गिल, किया रोमांटिक डांस, केमिस्ट्री देख फैंस बोले- आग लगा दी…

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को गुरु रंधावा के साथ डांस करते देखा जा सकता है. शहनाज कई जगहों पर शर्माती भी दिखाई दी.
Shehnaaz Gill Romantic Dance With Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना नया चैट शो ‘देसी वाइब्स’ (Desi Vibes) भी शुरू किया है. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अदाकारा को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा संग रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है.
दरअसल शहनाज गिल दुबई में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंची थी. जहां उन्हें एक बोट पर गुरु रंधावा संग डांस करते देखा गया. क्लिप में, गुरु शहनाज को अपने गाने मून राइज पर डांस करवा रहे है. उनके साथ पैर हिलाते हुए शहनाज शरमाती नजर आ रही हैं. दोनों का ये रोमांस काफी सिजलिंग लग रहा है. शहनाज गुरु की बाहों में है. वीडियो में शहनाज जहां ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं उनके साथ ट्विनिंग करते हुए गुरु रंधावा ने भी ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रीन जैकेट कैरी किया हुआ है.
शहनाज और गुरु के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”दो पंजाबी इंटरनेट पर आग लगा रहे है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है…बहुत खूब”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लव यू शहनाज ऐसे ही खुश रहो और इसका भरपूर आनंद लो, #shehnaazgill #sidnaaz.” गुरु ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के समय शहनाज के साथ एक वीडियो डाला था, जिसमें दोनों ने दिवाली पार्टी में एक साथ डांस किया था. शहनाज को भारत की पसंदीदा बताते हुए, गुरु ने कैप्शन में लिखा था, “भारत की पसंदीदा @shehnaazgill के साथ…दिवाली मुबारक हो.”
Also Read: शहनाज गिल ने Zingaat गाने पर किया जबरदस्त डांस, पंजाब की कैटरीना कैफ की अदाएं देख फैंस बोले- मार डाला…
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में काफी पॉपुलैरिटी मिली. 2017 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की. शहनाज को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ होन्सला रख में देखा गया था. शहनाज अब सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह साजिद खान की एक फिल्म में भी नजर आएंगी. जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










