शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बिना इस तरह मनाया नया साल, फैंस बोले- उदास मत हो...सिड के बिना दो साल...
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jan 2023 2:12 PM
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी आज भी फैंस को याद है. दोनों एक दूसरे को जान से भी ज्यादा प्यार करते थे. हालांकि सिड की मौत के बाद शहनाज अकेली हो गई और अब अकेले ही न्यू ईयर सेलिब्रेट भी किया.
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपनी ग्लैमरस अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. ऐसा कोई नहीं होगा, जो शहनाज को पसंद नहीं करता है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. बिग बॉस 13 से उन्हें घर-घर पहचान मिलीं. इस शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फेमस हो गई, जो आजतक लोगों को याद है. उन्हें फैंस प्यार से सिडनाज कहते थे. हालांकि दोनों की जोड़ी को किसी की नजर लग गई और बीते 2 सितबंर 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया. जिसके बाद से शहनाज लगातार अपने काम पर ध्यान देने लगी और कई बड़े प्रॉजेक्ट्स में नजर आईं.
अब हर कोई जानना चाहता था कि शहनाज ने किसके साथ नये साल का आगाज किया. क्या वो घर में अकेली रही. तो हम आपको बता दें कि शहनाज सिद्धार्थ के बिना जरूर थी, लेकिन उनका एहसास साथ था. एक्ट्रेस ब्रह्माकुमारी के पास पहुंची. बाद में घर पर ही रहकर उन्होंने चिल किया. बता दें कि बीते दिनों शहनाज गुरु रंधवा के साथ किसी गाने के शूट पर दिखाई दी. दोनों ने ढेर सारे पोज दिया. शहनाज रेड स्लिट गाउन में काफी स्टाइलिश लग रही थी.
https://twitter.com/gurleentweetz/status/1609612237324574722
सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने एक इमोशनल पोस्ट किया था. एक्ट्रेस ने एक्टर की फोटो लगाकर लिखा, एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी दोबारा. साथ ही उन्होंने हार्ट और एंजेल का इमोजी भी बनाया. इसके अलावा शहनाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कई अन्य तसवीरें भी पोस्ट की है. उन्होंने बर्थडे केक की फोटो लगाई है, जिसमें केक बना हुआ है. एक अन्य फोटो में वो एक्टर का हाथ पकड़े दिख रही है.
SidNaaz..💚💖🧡#ShehnaazGill #SidharthShukla #SidNaaz #SidNaazForever @ishehnaaz_gill @sidharth_shukla pic.twitter.com/kOBo1tVedz
— ♡..Nιԋαʅ SιԃNααȥ..♡ (@NihalSidNaazFC) January 2, 2023
Also Read: शालीन भनोट ने टीना दत्ता को किया लिप Kiss, दोनों की केमिस्ट्री देख साजिद खान बोले- टॉप लेवल के फ्रॉड…
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिलीं. यहां उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. दोनों की केमिस्ट्री काफी अलग थी, लेकिन फैंस की फेवरेट थी. इस बीच, शहनाज ने अपनी पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. जिसमें सलमान खान हैं. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज हो रही है, इसके बाद जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ ‘100 प्रतिशत’ भी पाइपलाइन में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










