शालीन भनोट ने टीना दत्ता को किया लिप Kiss, दोनों की केमिस्ट्री देख साजिद खान बोले- टॉप लेवल के फ्रॉड…

Updated:
विज्ञापन

एमसी स्टेन के कॉन्सर्ट में शालीन भनोट और टीना दत्ता ने एक दूसरे को लिप किस किया. दोनों के रोमांटिक अंदाज को अर्चना गौतम ने देख लिया और शिव ठाकरे को ये बात बताई. इधर साजिद खान ने दोनों की केमिस्ट्री को फ्रॉड बताया.

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. घर में सभी कंटेस्टेंट धूमधाम से नये साल का आगाज कर रहे हैं. बिग बॉस ने सभी के लिए कॉन्सर्ट की व्यवस्था की. एमसी स्टेन की परफॉर्मेंस के दौरान शालीन भनोट और टीना दत्ता एक दूसरे संग रोमांटिक हो गए और लिप किस कर लिया. दोनों के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी. ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में इतना खो गए कि ये भी भूल गए कि उनके साथ और भी लोग हैं, जो डांस कर रहे हैं.

विज्ञापन

अर्चना गौतम ने इस प्यार को बताया फेक

अर्चना गौतम ने टीना दत्ता और शालीन भनोट के प्यार को ‘नकली’ बताया और कहा कि वे लाइव दर्शकों को दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि भीड़ के सामने डांस करने के लिए दोनों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए. प्रियंका चाहर, निमृत अहलूवालिया, एमसी स्टेन, अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे ने भी उनके रिश्ते पर सवाल उठाया. साजिद खान ने कहा “टॉप लेवल के फ्रॉड लोग है”.

फैंस हुए एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर, शालीन भनोट और टीना दत्ता के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. वे दोनों का रोमांस देखकर सातवें आसमान पर थे. हालांकि, हर कोई उनके डांस से खुश नहीं था, क्योंकि कई लोगों को लगा कि यह उन दोनों का पब्लिसिटी स्टंट था. एक यूजर ने कहा, ”दोनों का डांस देखकर काफी एक्साइटेड हूं…ये दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप लोग रिलेशनशिप में आ जाओ”. टीना दत्ता और शालीन के रिश्ते पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. एपिसोड में, दोनों एक बहस में पड़ गए, और बाद में एक साथ रोमांस करते देखे गए, जहां टीना ने कहा “तुमने मुझे प्यार किया, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था”.

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने अपनी ‘मंडली’ को दिखाया एक्स गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू, मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola