Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री, जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे SRK

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अब खबर है कि फिल्म में भाईजान का साथ शाहरुख खान भी देंगे. एसआरके पठान फिल्म की रिलीज के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर-3’ (Tiger 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. उम्मीद है कि ये फिल्म अगले साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है. ये फिल्म हिंदी के अलावा फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इसी बीच अब खबर है कि शाहरुख खान टाइगर 3 में एक धमाकेदार सीक्वेंस के लिए दिखाई देंगे!
पिंकविला के अनुसार शाहरुख खान पठान की रिलीज के तुरंत बाद टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे, इस प्रकार टाइगर फ्रैंचाइजी में उनकी ग्रैंड एंट्री होने जा रही है. जहां सलमान खान पठान में नजर आएंगे, वहीं अब शाहरुख भी टाइगर 3 में नजर आएंगे. 25 जनवरी, 2023 को पठान की रिलीज होने के तुरंत बाद इस रोमांचक हिस्से को शूट करने के लिए शूटिंग शेड्यूल की योजना बनाई जा रही है!” सूत्र ने आगे कहा, “यह एक बड़े पैमाने पर माउंटेड एक्शन सीक्वेंस होगा, जहां पठान और टाइगर एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीन के लिए एक साथ आएंगे. दर्शकों के प्यार के लिए यह एक बहुत बड़ा सिनेमाई पल भी होगा.
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 के लिए नई रिलीज डेट की घोषणा की है. पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “टाइगर की नयी तारीख है… दिवाली 2023 है! #Tiger3 को #YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं. हिंदी के अलावा फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.
Also Read: Alia Baby Name: क्या होगा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी का नाम, दादी नीतू कपूर ने दिया ये हिंट
सलमान खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे. फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े भी है और ये इसी साल 30 दिसंबर को रिलीज होगी. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस मूवी को लेकर समय-समय पर एक्टर अपडेट देते रहते है. वहीं, वो इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










