Alia Baby Name: क्या होगा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी का नाम, दादी नीतू कपूर ने दिया ये हिंट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये साल खुशियां लेकर आया है. बीते रविवार को दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने है. अब दादी नीतू कपूर ने बताया कि आलिया और रणबीर ने बच्चे का क्या नाम सोचा है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन-दिनों सातवें आसमान पर है. कपल के घर लक्ष्मी आई है. बीते रविवार को आलिया ने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से ही भट्ट और कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है. नयी-नयी दादी बनी नीतू कपूर आलिया भट्ट और उनकी पोती से मिलने हर रोज अस्पताल जाती है. अब एक्ट्रेस ने बहू का हेल्थ अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बेबी के नाम काभी खुलासा किया.
आलिया और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सभी को अपडेट करते हुए, नीतू कपूर ने कहा, ” आलिया भट्ट ठीक है…बिल्कुल ठीक” और जब उनसे रणबीर और आलिया की बच्ची के नाम के बारे में और पूछा गया, तो अभिनेत्री ने चुटकी ली और कहा कि ”अभी नहीं”. इससे पहले जब नीतू कपूर से पूछा गया था कि क्या बच्चा आलिया या रणबीर जैसा दिखता है, तो उन्होंने कहा था, ”अभी नहीं कह सकती, लेकिन वह बहुत प्यारी है.”
https://www.instagram.com/p/CknJuW3LtxC/?hl=en
रणबीर कपूर बेबी को देखकर काफी इमोशनल हो गए. सूत्र के अनुसार, रणबीर इतने खुश थे कि हमने कभी नहीं देखा. अपनी बेटी को देखकर वो बहुत खुश थे और उनके आंसू नहीं रूक रहे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को गोद में उठाया, वह रोने लगे और उसे देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए.
https://www.instagram.com/p/Ckfr1DqPszV/?hl=en
Also Read: बेटी को पहली बार गोद में लेते ही इमोशनल हो गए थे रणबीर कपूर, नहीं रुक रहे थे आंसू, आलिया का था ये हाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा आलिया का हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी पाइपलाइन में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




