फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान की एंट्री, इस किरदार में आ सकते हैं नजर!

Updated:
विज्ञापन
फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान की एंट्री, इस किरदार में आ सकते हैं नजर!

movie brahmastra- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. अब चर्चा है कि किंग खान जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. अब चर्चा है कि किंग खान जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे है. यह फिल्म चार दिसंबर 2020 को रिलीज होगी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. फिल्म में उनका सीन फिल्मसिटी में शूट होगा. इसकी शूटिंग एक या दो महीने के अंदर शुरू होगी जो 10 दिन तक चलेगी. शाहरुख का किरदार फिल्म में अहम मोड़ पर आएगा, जो फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देगा. उनका किरदार फिल्म में रणबीर के किरदार शिवा की मदद करते हुए नजर आएगा.

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पांच भाषाओं में बनाई जा रही है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को तीन सीरीज में रिलीज किया जाएगा. जिसमें से पहली फिल्म इसी साल रिलीज हो जाएगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola