अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान ने लूटी महफिल, ब्लैक आउटफिट में किरण खेर संग दिए किलर पोज

Updated:
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान ने लूटी महफिल, ब्लैक आउटफिट में किरण खेर संग दिए किलर पोज

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की इनसाइड फोटोज इन-दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सामने आई एक तसवीर में शाहरुख खान को किरण खेर के साथ किलर पोज देते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन-दिनों हर तरफ दिवाली की पार्टी चल रही है. इन पार्टियों में सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ पहुंच रहे है. बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने दिवाली बैश रखी थी. उनकी पार्टी में किंग खान से लेकर करण जौहर सहित कई स्टार्स पहुंचे. अब पार्टी की इनसाइड फोटोज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एक तसवीर में किंग खान को किरण खेर के साथ पोज देते हुए देखा गया.

किरण खेर संग दिखे किंग खान

किरण ने अपने रीयूनियन से शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की. जिसके साथ उन्होंने लिखा, ”पिछली रात मेरे प्यारे दोस्त शाहरुख के साथ…दिवाली के लिए पुराने दोस्तों से मिलना बहुत शानदार है.” दोनों ने अमिताभ के घर पर एक-दूसरे को गले लगाया. किरण जहां लाल कुर्ता-सलवार में पहनी हुई थी, वहीं शाहरुख ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए. बता दें कि किरण खेर ने 2007 की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख की मां की भूमिका निभाई है. यह उनकी साथ में आखिरी फिल्म थी. उन्होंने देवदास, मैं हूं ना और कभी अलविदा ना कहना में भी साथ काम किया है.

फैंस कर रहे कमेंट्स

जैसे ही किरण खेर ने फोटो शेयर की, हर तरफ से लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. वहीं उनके एक फैन ने लिखा, ‘स्क्रीन पर मां-बेटे की सबसे बेहतरीन जोड़ी…हम आपसे प्यार करते हैं किंग खान’. एक अन्य ने कहा, ‘लंबे समय के बाद आपको एक साथ देखकर खुशी हुई, आपकी एक साथ सबसे अच्छी बॉन्डिंग है, हमेशा आपसे प्यार करता हूं.’

Also Read: आलिया भट्ट-करीना कपूर से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ तक, सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट की दिवाली
इस फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर अब सूरज बड़जात्या की उंचाई में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की योजना बनाते हैं. लेकिन जैसे ही उनमें से एक की मृत्यु हो जाती है, अमिताभ, अनुपम और बोमन ईरानी सहित बाकी तीन दोस्त चोटी पर चढ़ जाते हैं. फिल्म में सारिका, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता भी हैं. यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola