'सरके चुनर तेरी सरके' गाने की सिंगर ने मांगी माफी, सभी जगहों से हट चुका है सॉन्ग

Updated at : 20 Mar 2026 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Sarke Chunar Song Controversy nora fatehi mangli ncw action kd the devil

नोरा फतेही और बॉक्स में सिंगर मंगली

Sarke Chunar Song Controversy: ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अश्लीलता के आरोपों के बीच मेकर्स ने सभी प्लेटफॉर्म से गाना हटा लिया है. इसके अलावा गाने की सिंगर मंगली ने भी लोगों से माफी मांगी है. जानिए सिंगर ने क्या कहा?

विज्ञापन

Sarke Chunar Song Controversy: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा गानों को लेकर विवाद देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया के दौर में कोई भी कंटेंट आते ही तुरंत चर्चा का विषय बन जाता है. ऐसा ही कुछ इस वक्त एक गाने को लेकर हो रहा है, जिसने पूरे देश में अलग ही बहस छेड़ दी है. अपकमिंग फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के हिंदी वर्जन ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है. अब इस मामले में गाने की सिंगर मंगली ने लोगों से माफी मांगी है.

नोरा फतेही ने भी दी सफाई

दरअसल, हाल ही में संजय दत्त और नोरा फतेही का एक गाना रिलीज हुआ, जिसपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे. पहले लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू किया. फिर मेकर्स ने विरोध को देखते हुए गाने को यूट्यूब से हटा लिया है. इसके बाद नोरा फतेही और गाने के राइटर ने इस सॉन्ग से अपना पल्ला झाड़ लिया. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि मामले में National Commission for Women (NCW) की भी एंट्री हो चुकी है. 

मंगली ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद के बीच तेलुगु फोक सिंगर मंगली ने सामने आकर माफी मांगी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. मंगली ने लिखा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही गाने का नया, साफ-सुथरा वर्जन लाया जाएगा.

क्रेडिट को लेकर भी बढ़ा विवाद

गाने को लेकर विवाद सिर्फ कंटेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके क्रेडिट्स पर भी सवाल उठे. गीतकार रकीब आलम ने खुद को गाने में प्रयोग हुए विवादित लाइनों से अलग बताते हुए कहा कि उन्हें गलत तरीके से जोड़ा गया है.

यह भी पढे़ं: नोरा फतेही ने विवादित गाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इससे कोई लेना-देना नहीं

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola