मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए समय रैना, हाथों में हाथ डाले आए नजर, वायरल VIDEO ने बढ़ाईं डेटिंग की चर्चा
समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ, फोटो- एआई एडिट
स्टैंड-अप कॉमेडियन रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए. वायरल वीडियो में वह भीड़ के बीच लड़की का हाथ थामे नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई.
Samay Raina Mystery Girl: स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के होस्ट समय रैना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनका कोई शो नहीं, बल्कि मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी पब्लिक अपीयरेंस है. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Samay Raina Holding Hands With A Mystery Girl: मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आए समय रैना
वायरल वीडियो में समय रैना एक वेन्यू से बाहर निकलते दिखाई देते हैं. बाहर पहले से मौजूद पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है. इस दौरान समय मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़ लेते हैं. दोनों कैमरे के सामने पोज भी देते हैं और फिर वहां से अपनी गाड़ी में चले जाते हैं. समय के साथ मौजूद लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दिया, क्योंकि उसने मास्क पहन रखा था.
View on Instagram
Supreme Court Imposes Fine of 3 lakh On Samay Raina: सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
इसी बीच 14 जुलाई को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने उन्हें दो हफ्तों के भीतर यह राशि जमा करने का निर्देश दिया. अदालत ने टिप्पणी की है कि उन्होंने पहले दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं किया और कथित तौर पर अदालत के सामने गलत जानकारी पेश की.
View on Instagram
Samay Raina Name linked with Medha Shankar: मेधा शंकर संग भी जुड़ चुका है नाम
समय रैना का नाम '12th Fail' की एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया. पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग दिशा में चले गए. हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: 'यूथ आइकन कैसे?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में लगा लाखों का जुर्माना
ये भी पढ़ें: “/मुझे फर्क नहीं पड़ता”, Sunil Pal के आरोपों पर Samay Raina का करारा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए