CoronaVirus: आखिर क्यों नाराज हुए सलमान खान? वीडियो शेयर कर बोले- पब्लिक हॉलिडे नहीं है भाई...

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Mar 2020 1:36 PM

विज्ञापन

CoronaVirus पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Salman Khan Video on Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्र के नाम संदेश में रविवार को लोगों से ‘जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) लगाने की अपील की है. ऐसे में अब कोरोना वायरस पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है.

सलमान खान ने इस वीडियो में उन लोगों को सावधान होने के लिए कहा है, जो अब भी कोरोना से सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं. सलमान खान वीडियो में कह रहे हैं, ‘बस में, ट्रेन में मार्केट में, हर जगह तो काहे को पंगे ले रहे हो बाहर जाने के लिए. ये कोई पब्लिक हॉलिडे नहीं है भाई. ये बड़ा सीरियस मामला है. ये सब बंद करो, मास्क पहनो, सुरक्षित रखो अपने आपको, हाथ धो, साफ-सुथरे रहो, लोगों से दूर रहो, ये सब करने में क्या दिक्कत है आपको? अगर किसी की जान बच रही है, सैंकड़ों जानें बच रही हैं. आपकी जान बच रही है तो क्यों नहीं कर रहे हो आप. करो यार. ये जिंदगी का सवाल है. प्लीज, ये मेरी दरख्वास्त है. थैंक्यू’.

सलमान खान ने इस वीडियो में #IndiaFightsCorona जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है और कई राजनीति से जुड़े लोगों को भी टैग किया है. इसके जरिए सलमान खान उन लोगों से अपील कर रहे हैं, जो कोरोना वायरस से सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में सलमान खान काफी समय से होम क्वारंटाइन में समय बिता रहे हैं. वह बीते दिनों पेंटिंग बनाकर अपने खाली टाइम को इस्तेमाल करते हुए दिखे थे. इसके साथ ही सलमान अपने भांजे आहिल के साथ भी क्वालिटी समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola