Salman Khan Firing Case: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ FIR दर्ज, 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजे गए शूटर

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Apr 2024 2:45 PM

विज्ञापन

salman khan

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 'शूटरों' को मुंबई की एक अदालत ने 25 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है. इधर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "फेसबुक पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा धमकी भरी थी और इसमें अनमोल बिश्नोई (कैद में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई) की भूमिका दिखाई दे रही है."

विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई गोलियां चलाई गईं. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था. बीते दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को मुंबई से भागने के बाद भुज में गिरफ्तार किया. आज उन्हें मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से शूटरों को 25 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है.


अनमोल बिश्नोई को लेकर क्या संयुक्त पुलिस आयुक्त
14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) लख्मी गौतम ने गोलबारी मामले में एनआई से बात करते हुए कहा, “जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बारे में फेसबुक पर लिखा था. उन्होंने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया था. ऐसे में हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.”


25 अप्रैल तक हिरासत रहेंगे शूटर
इसके अलावा कच्छ के डीएसपी एआर जकांत ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले की जांच कर रही थी. मुंबई पुलिस ने कच्छ पुलिस को सूचना दी कि दोनों आरोपी कच्छ पहुंच गए हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं. दोनों आरोपियों को कच्छ पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे.” इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने भी पुष्टि की है कि आरोपी 25 अप्रैल तक हिरासत में रहेगा.


अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को दी थी धमकी
रविवार को सलमान खान के घर पर गोलीबारी के तुरंत बाद, अनमोल बिश्नोई ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली. उन्होंने लिखा, “हम शांति चाहते हैं यदि जुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा. सलमान खान, हमने आपको सिर्फ ट्रेलर दिखाया है ताकि आप हमारी ताकत की भयावहता को समझें और इसका टेस्ट न करें… यह पहली और आखिरी चेतावनी है. इसके बाद घर के बाहर ही गोली नहीं चलेगी. मुझे ज्यादा बात करने की आदत नहीं है.”

Read Also- सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है उनके नाम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola