सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है उनके नाम

Updated:
विज्ञापन

salman khan

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में एक नया मोड़ आया, जहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के 24 वर्षीय विक्की साहब गुप्ता और 21 वर्षीय सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के 24 वर्षीय विक्की साहब गुप्ता और 21 वर्षीय सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई. बॉलीवुड स्टार के मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी करने के बाद, आरोपियों ने मुंबई में एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़ दी, कुछ दूर पैदल चले और फिर एक ऑटो रिक्शा लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे. फिर वे सांताक्रूज़ स्टेशन के लिए एक ट्रेन में चढ़ गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वे सूरत भाग गए और फिर सार्वजनिक परिवहन के जरिए अहमदाबाद पहुंचे. बता दें कि रविवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी. पुलिस ने बताया था कि जब फायरिंग हुई तब सलमान खान अपने घर पर मौजूद थे. लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार कई बार सलमान खान को मारने का ऐलान कर चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई और बरार ने अभिनेता को मारने के लिए अपने शूटर मुंबई भेजे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola