Salman Khan New Movie: दिल राजू की पैन-इंडिया फिल्म 'मॉन्स्टर' में नयनतारा संग नजर आएंगे सलमान, जानें रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान विथ नयनतारा, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान खान और प्रोड्यूसर दिल राजू की पैन-इंडिया फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ तय हुआ है. वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर में सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है.

विज्ञापन

Salman Khan New Film Monster: सलमान खान और प्रोड्यूसर दिल राजू की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है. यह फिल्म दोनों की पहली साथ में की गई फिल्म होगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक टाइटल की ऑफिसियल अनाउंसमेंट  नहीं की है. माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के नाम और फर्स्ट लुक का ऐलान किया जा सकता है.

विज्ञापन

Salman Khan With Nayanthara in Monster: नयनतारा के साथ नजर आएंगे सलमान 

फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है. इसमें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा सलमान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं. फिलहाल इसे ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.

View on Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ तय हो चुका है. आने वाले कुछ हफ्तों में मेकर्स फिल्म के टाइटल के साथ इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा सकता है. सलमान की देशभर में लोकप्रियता और नयनतारा की मौजूदगी को देखते हुए इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है.

Salman Will Do Action in Monster Film: एक्शन सीन्स पर सलमान की खास नजर

फिल्म में एक्शन को काफी अहम माना जा रहा है. सलमान खान खुद फिल्म के एक्शन सीन्स और स्टंट से जुड़े काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि खबर आई थी कि फिल्म में काम कर रहे उनके बॉडी डबल को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद मेकर्स ने स्टंट और एक्शन शेड्यूल को ज्यादा सावधानी के साथ प्लान करना शुरू कर दिया है.

सोर्स के मुताबिक पोर्टल को बताया कि सलमान फिल्म के काम से जुड़ी हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं. वह चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग की रफ्तार बनी रहे और किसी तरह की परेशानी की वजह से काम प्रभावित न हो.

'Monster' One of the Biggest Film of Salman: मॉन्स्टर सलमान की बड़ी फिल्मों में एक 

‘मॉन्स्टर’ को सलमान खान की आने वाली बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, पैन-इंडिया अपील और सलमान-नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी. ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

Salman Khan to Host Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में भी नजर आएंगे सलमान

फिल्मों के अलावा सलमान खान जल्द ही टेलीविजन पर भी वापसी करने वाले हैं. वह ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का नया सीजन 6 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. इस तरह आने वाले समय में सलमान फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने जिसे बताया था 'अंडररेटेड' एक्टर, आज उसी की फिल्म ने पार किया 100 करोड़


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola