‘वाराणसी’ में 6 गानों का तड़का, Mahesh Babu की फिल्म को लेकर MM Keeravani का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

एमएम कीरवानी और महेश बाबू , फोटो - इंस्टाग्राम

एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. संगीतकार एमएम कीरवानी ने फिल्म के गानों और कहानी के बारे में खास जानकारी दी है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के किरदार अहम हैं.

विज्ञापन

एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म के संगीतकार एमएम कीरवानी ने बताया है कि फिल्म में कुल छह गाने होंगे. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Keeravani on Songs: एमएम कीरवानी ने दी गानों की जानकारी

एमएम कीरवानी ने बताया कि उन्होंने ‘वाराणसी’ के लिए छह गाने तैयार किए हैं. अब वह फिल्म के पृष्ठभूमि संगीत पर भी काम शुरू करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 से पृष्ठभूमि संगीत पर काम शुरू हो सकता है और इसे जनवरी 2027 तक पूरा करने की योजना है. एमएम कीरवानी और एसएस राजामौली की जोड़ी इससे पहले ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए कीरवानी को ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था.

View on Instagram

Mahesh Babu as Explorer: महेश बाबू निभाएंगे खोजकर्ता का किरदार

‘वाराणसी’ में महेश बाबू रुद्र नाम के पुरातत्वविद और खोजकर्ता की भूमिका में नजर आ सकते हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, रुद्र एक ऐसे मिशन का हिस्सा बनता है, जिसका संबंध पूरी दुनिया से है. कहानी में एक बड़े खतरे का भी जिक्र है. बताया जा रहा है कि एक उल्कापिंड वाराणसी से टकराने वाला है. इससे दुनिया को बचाने के लिए रुद्र एक प्राचीन रहस्यमयी वस्तु की तलाश करता है.

ये भी पढ़ें: बनारस की गलियों में नहीं होगी ‘वाराणसी’ मूवी की शूटिंग, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Priyanka and Prithviraj’s Roles: प्रियंका और पृथ्वीराज के किरदार भी खास

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. बताया जा रहा है कि उनका किरदार एक इतिहासकार का है, जो हथियार चलाने में भी माहिर है. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभा की भूमिका में नजर आ सकते हैं. उनका किरदार कहानी में एक ताकतवर विरोधी के रूप में सामने आएगा. फिल्म की कहानी केवल वाराणसी तक सीमित नहीं रहेगी. इसके कई हिस्सों की शूटिंग अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप में होने की बात सामने आई है.

View on Instagram

Ramayana Connection: रामायण से भी जुड़ा है फिल्म का कनेक्शन

‘वाराणसी’ को लेकर एक और बात काफी चर्चा में है. फिल्म में रामायण का एक हिस्सा भी दिखाया जाएगा. इसमें भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का दृश्य होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हिस्से में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका में नजर आ सकते हैं. फिल्म में भगवान हनुमान और वानर सेना की झलक भी दिखाई देने की बात कही जा रही है. हालांकि, रामायण से जुड़े इन दावों की मेकर्स ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Release Date: 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी ‘वाराणसी’

‘वाराणसी’ पहली फिल्म है जिसमें महेश बाबू और एसएस राजामौली साथ काम कर रहे हैं. वहीं, यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा जोनस की लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी भी है. फिल्म की रिलीज 7 अप्रैल 2027 को तय की गई है. छह गानों की जानकारी सामने आने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के संगीत और इसके अगले अपडेट का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: V/aranasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola