Saba Ibrahim Birthday: अपने बर्थडे पर पति संग इस खास जगह घूमने निकली सबा,भाई शोएब ने दिया ये स्पेशल गिफ्ट

आज सबा इब्राहिम का जन्मदिन है. ऐसे में वह अपने पति सनी संग लोनावला घूमने निकली है. सबा के साथ उनका पूरा परिवार वेकेशन है. वहीं उनके भाई शोएब इब्राहिम ने छोटी बहन को डायमंड का सेट गिफ्ट में दिया है.
टीवी के मोस्ट पॉपुलर अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है. उनका इस बार का बर्थडे काफी खास है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है. इस खास मौके पर सबा अपने पति सनी संग लोनावला ट्रिप पर निकली है. कपल के साथ पूरा परिवार है. वहीं जन्मदिन पर शोएब इब्राहिम ने अपनी छोटी बहन को गिफ्ट को डायमंड सेट दिया है. लोनवाला ट्रिप का वीडियो सबा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह सनी के साथ बाहर जाने के लिए कितनी ज्यादा एक्साइटेड है. वह पूरे पल को एंजॉय कर रही है और बर्थडे के लिए भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
Saba, sister of TV’s most popular actor Shoaib Ibrahim and sister-in-law of Deepika Kakkar, is celebrating her 29th birthday today. His birthday this time is very special, because it is his first birthday after marriage. On this special occasion, Saba has gone on a Lonavla trip with her husband Sunny. The whole family is with the couple. On the other hand, Shoaib Ibrahim has gifted a diamond set to his younger sister on her birthday. The video of Lonwala Trip has been shared by Saba on her YouTube channel, in which it can be seen how excited she is to go out with Sunny. She is enjoying the whole moment and is very excited for the birthday too.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए