ePaper

Anupamaa से लेकर 'इमली' तक, बंगाली सीरियल्स के रीमेक है ये 5 टीवी शोज

Updated at : 18 Dec 2021 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa से लेकर 'इमली' तक, बंगाली सीरियल्स के रीमेक है ये 5 टीवी शोज

Anupamaa Remake of Bengali serial : स्‍टार प्‍लस के कई सीरियल टीआरपी लिस्‍ट पर धमाल मचा रहे हैं. अनुपमा (Anupamaa) शो पिछले कई महीने से लिस्‍ट में टॉप पर बना हुआ है.

विज्ञापन
undefined

अनुपमा सीरियल स्‍टार जलसा के बंगाली सीरीज श्रीमोय (Sreemoyee) का रीमेक है. शो के जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा स्कूल में लगी आग का इल्‍जाम अपने ऊपर लेने से मना कर देती है. सारे ट्रस्टी लोगों के सामने वो खुद को निर्दोष साबित करती है. अनुपमा को बहादुरी की हर कोई तारीफ करता है और उसकी जॉब भी नहीं जाती. इधर पाखी और काव्‍या का झगड़ा होता है. अब आगे की कहानी दिलचस्‍प होनेवाली है.

undefined

एक और लोकप्रिय टीवी शो ‘इमली’ स्टार जलसा की बंगाली सीरीज इश्ति कुटुम (Ishti Kutum) का रीमेक है. इमली शो में सुम्बुल तौकीर खान, गश्मीर महाजनी और मयूरी देशमुख ने अभिनय किया है. जारी ट्रैक के अनुसार, देव को पता चल गया है कि इमली उसी की बेटी है. आनेवाले आनेवाले एपिसोड में, देव और मिठी पहली बार एकदूसरे से बात फोन पर बात करेंगे. वहीं मिठी, देव की आवाज सुनकर हैरान हो जाएगी.

undefined

स्‍टार प्‍लस के ही शो गुम है किसी के प्‍यार में’ स्‍टार जलसा के ही शो ‘कुसुम डोला’ (Kusum Dola) की रीमेक है. शो में आयशा सिंह और नील भट्ट मुख्‍य भूमिका में हैं. जारी ट्रैक के अनुसार, पाखी यह देखकर भड़क जाती है कि विराट और उसके साथ सई भी लद्दाख जानेवाली है. वह पूरा ट्रिप कैंसल कर देती है. लेकिन अश्विनी दोनों से कहती है कि वो सिर्फ दो दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं. देखना दिलचस्‍प होगा कि, क्‍या सई और विराट हनीमून ट्रिप पर जाएंगे.

undefined

‘साथ निभाना साथिया’ जो एक सीक्वल के साथ लौटा है, यह शो भी बंगाली सीरीज के आपोन के पोर पर आधारित है. इसमें स्नेहा जैन और हर्ष नागर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

undefined

हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘पांड्या स्टोर’ स्टार विजय की तमिल सीरीज पांडियन स्टोर्स (Pandian Stores) का रीमेक है. इसमें शाइनी दोशी और किंशुक महाजन लीड रोल में हैं. इस शो को भी फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. शो स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola