टाइगर 3 और जवान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी रिद्धि डोगरा, कहा- SRK के साथ काम करना जादुई था…

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस जवान और टाइगर 3 में काम करने वाली है. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ”मैं आने वाले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं.

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस जवान और टाइगर 3 फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान में काम करने वाली है. उन्हें आखिरी बार ‘मैरिड वुमन’ और ‘असुर’ जैसी बड़ी हिट सीरिज में देखा गया था, जिनमें उनके किरदार को काफी सराहा गया.

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ”मैं आने वाले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि मैंने कुछ शानदार अभिनेताओं और कहानी में उनके साथ काम किया है. इसके अलावा कुछ स्टोरी टेलर प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है.

अपने सह-कलाकारों के बारे में आगे बात करते हुए रिद्धि कहती हैं, ”वे बहुत अच्छे और दिल से विन्रम है. शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में काम करने का माहौल काफी आरामदायक रहा. सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की मैं बहुत बड़ी फैन हूं.

रिद्धि ने कहा कि उनके साथ शूटिंग करना, एक अलग एहसास था. मैं यह सम्मान के साथ कहती हूं कि मेरे जिंदगी के दो हिस्से हैं, एक ‘शाहरुख खान के साथ शूटि���ग करने से पहले वाला और दुसरा शूटिंग के बाद वाला.’

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिद्धि पिचर्स 2, जवान और टाइगर 3 में भी नजर आने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










