PM Modi के ग्रोथ इंजन पर मोहित हुईं रश्मिका मंधाना, इसलिए की तारीफ

rashmika mandanna
रश्मिका मंदाना ने अटल सेतु के बारे में बात की है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में किया था. उन्होंने कहा कि यह मुंबई के परिवहन नेटवर्क के लिए गेम-चेंजर है. एक्ट्रेस ने पीएम की तारीफ भी की और कहा, ‘भारत कहीं नहीं रुक रहा है.’
Animal मूवी की एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास में पीएम का अहम रोल है. एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में मंधाना ने कहा कि Mumbai Trans Harbour Link के बनने से मुंबइकरों के लिए चलना काफी आसान हो गया है. इस लिंक को Atal Setu के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने कहा कि अटल सेतु बनने से मुंबई का यातायात काफी सुचारु हो गया है. अब लोगों को 2 घंटे के बजाय 20 मिनट लगते हैं.
पीएम मोदी की तारीफ में रश्मिका ने कही ये बात
रश्मिका मंदाना ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने काफी तरक्की की है. इस दौरान हुए इंफ्रा डेवलपमेंट से देश Smart countries में शामिल हो गया है. देश को कई बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे मिले हैं. जिस देश में रोड कनेक्टिविटी अच्छी होती है, वहां तरक्की भी उतनी ही तेजी से होती है. बता दें कि रश्मिका Pushpa 2 : The Rule में काम करने की तैयारी कर रही हैं. इसमें वह Allu Arjun के साथ नजर आएंगी.
Read Also: सलमान खान की फिल्म Sikandar में रश्मिका मंदाना की एंट्री, फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर…
भारत कहीं भी पिछड़ेगा नहीं
उन्होंने कहा कि इस तरक्की को देखकर लगता है कि भारत कहीं भी पिछड़ेगा नहीं. बीते 10 साल में हमारी प्रगति बहुत शानदार रही है. हमने बुनियादी ढांचा, रोड कनेक्टिविटी को बेहतर किया है. मुझे लगता है कि अब यह टाइम हमारा है. बता दें कि बीते साल नवंबर में रश्मिका मंधाना Deepfake का शिकार हो गई थीं. उनका एक वीडियो जारी किया गया था. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि मीडिया को लोगों को इस संकट के बारे में एजुकेट करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










