ePaper

रश्मि देसाई का व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखा बोल्‍ड अंदाज, 'नागिन' एक्‍ट्रेस की अदाएं देख फैंस बोले,' दीवाना हुआ...

Updated at : 20 Jan 2021 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई का व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखा बोल्‍ड अंदाज, 'नागिन' एक्‍ट्रेस की अदाएं देख फैंस बोले,' दीवाना हुआ...

rashami desai bold photoshoot in white crop top naagin actress hot and glamorous photos viral on social media fans crazy bud : नागिन' एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है. रश्मि देसाई की अदाएं लोगों को दीवाना बना जाती हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai Bold Photo : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है. रश्मि देसाई की अदाएं लोगों को दीवाना बना जाती हैं. अब रश्मि देसाई ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद हॉट एंड बोल्‍ड नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में वो दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं.

रश्मि देसाई ने इन तसवीरों में व्‍हाइट स्‍लीवलेस क्रॉप टॉप और डेनिम हॉट पैंट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. रश्मि देसाई अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी इन तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. रश्मि देसाई की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKIoPElAQH4/

रश्मि देसाई की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ आप कितनी प्‍यारी हो मैम, मैं दीवाना हुआ जाता हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपके अगले प्रोजेक्‍ट का इंतजार है मैम, प्‍लीज बता दो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप दुनियां की सारी खुशियां डिजर्व करती है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ रश्मि आप मेरी क्रश हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कुदरत ने बड़ी फुरसत से आपको बनाया है रश्मि.’ वहीं कई यूजर्स दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJ8r5MBAQmq/
https://www.instagram.com/p/CIkYVDggITr/

बता दें कि रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. हाल ही में रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर की क्लास लगाई जिसने उनकी उम्र को लेकर गंदा कमेंट किया था. रश्मि ने लिखा ता, ‘तू है कौन बे? क्या तुम्हारे यही विचार अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या बाकी महिलाओं के लिए है? यही तुम्हारे माता-पिता या आपके आसपास के माहौल ने सिखाया है या यह तुम्हारा खुद का गंदा दिमाग है.

Also Read: Varun Dhawan Wedding : वरुण धवन की शादी में शामिल होने के लिए सलमान कैटरीना सहित इन सेलेब्‍स को भेजा गया न्‍योता, पढ़ें पूरी डिटेल

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola