रश्मि देसाई ने शेयर की ये बोल्‍ड PHOTO, सोशल मीडिया पर छाया 'नागिन' एक्ट्रेस का हॉट लुक

Updated at : 21 Nov 2020 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
रश्मि देसाई ने शेयर की ये बोल्‍ड PHOTO, सोशल मीडिया पर छाया 'नागिन' एक्ट्रेस का हॉट लुक

rashami desai bold photo in white dress viral on internet actress looking gorgeous and stunning in this look bud : टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी ग्लैमरस तसवीरें की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी खूबसूरत तसवीरें इंटरनेट पर खूब देखी जाती है. नागिन एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें वो व्‍हाइट कलर के स्‍टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai Bold Photo : टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आए दिन अपनी ग्लैमरस तसवीरें की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी खूबसूरत तसवीरें इंटरनेट पर खूब देखी जाती है. नागिन एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें वो व्‍हाइट कलर के स्‍टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं. रश्मि को यह ग्‍लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ मेरे लिए, फैशन खाने के जैसा है, मैं कभी भी एक ही मेनू पर नहीं टिकता! व्हाइट पर व्हाइट, यही मुझे पसंद है!’ इस तसवीर में रश्मि देसाई हैवी ईयररिंग्‍स और स्‍टाइलिश ट्र‍िपल लेयर चेन पहने नजर आ रही हैं. वह लॉन्‍ग व्‍हाइट फ्रंट कट ड्रेस में बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. उन्‍होंने पोनी टेल हेयरस्‍टाइल से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है.

https://www.instagram.com/p/CH0ArYKgJf0/
https://www.instagram.com/p/CEyOAkegajf/

इस तसवीर पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, उनके चाहने वाले उनकी तारीफ में खूब कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा,’ ब्‍यूटी इन व्‍हाइट.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम प्‍लीज मेरे कमेंट को लाइक तो कर दो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इतनी सुंदर कैसे लग सकती हो आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ देखो चांद आया, चांद नजर आया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍वीन इन व्‍हाइट.’

रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. अब रश्मि देसाई ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में रश्मि ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस के साथ साथ उनके एक्‍सप्रेशंस भी कमाल के हैं.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : परिवार संग रिसॉर्ट पहुंची अनुपमा, जल्‍द खुलेगा वनराज काव्‍या के रिश्‍ते का सच

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola