करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की Inside फोटो, लगवाया ये खूबसूरत डिजाइन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. दोनों की शादी के बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मेंहदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है. ये तसवीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बस कुछ ही देर में एक दूसरे के हो जाएंगे. आलिया जल्द ही मिसेज कपूर बनने वाली है. दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट हैं. गुरुवार को दोनों रणबीर कपूर के पालीहिल वाले घर में हल्दी और मेहंदी का ग्रैंड फंक्शन रखा गया था. इस फंक्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी. जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, करण जोहर और अयान मुखर्जी का नाम शामिल है.
अब करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया मेंहदी समारोह की एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में करिश्मा के पैर पर मेहंदी से प्यारी सी डिजाइन बनी हुई है. जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा. ‘आई लव मेहंदी.’ आपको बता दें कि करिश्मा आलिया और रणबीर के शादी में भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ सरसों के रंग का सूट पहने नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को झुमके और मांग टिक्का के साथ पूरा किया था. एक्ट्रेस की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
यहीं नहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी डिजाइन की एक झलक फैंस के लिए शेयर की. रिद्धिमा ने अपनी मेंहदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए छोटा सा वीडियो साझा किया. उन्होंने हाथों में छोटा सा लेकिन बहुत ही खूबसूरत डिजाइन लगाया हुआ था.
आपको बता दें कि आज हल्दी सेरेमनी सुबह 9 बजे से शुरू होगी, इसके बाद चूड़ा सेरेमनी होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की ओर से शादी के दिन वास्तु और कृष्णा राज बंगले के बीच बारात होने की संभावना है. कपल दोपहर 2- 3 बजे कपल फेरे लेंगे. ऐसे में अब थोड़ी ही देर में सभी बराती वास्तु अपार्टमेंट पहुंचेंगे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा है. पहले कहा जा रहा था कि पार्टी मुंबई के ताज कोलाबा में होने वाली है. लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब रिसेप्शन वास्तु में ही 16 अप्रैल को होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










