राखी सावंत के पति आदिल खान का पलटवार, बोले- मुझे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना है...

आदिल खान ने कहा, "जिस दिन मैं अपना मुंह खोल दूंगा और यह बता दूंगा कि मेरे साथ वो क्या कर रही है, वह उसके बाद अपना मुंह भी नहीं खोल सकती है. इसलिए वह हर दिन सामने आना चाहती है और लोगों को बताना चाहती है कि आदिल बुरा बुरा बहुत बुरा है.
राखी सावंत की चेतावनी के बाद उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने एक मैसेज के जरिए इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. राखी सावंत के धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बात रखी है. उन्होंने खुद के दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी महिला को वापस जवाब नहीं देता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गलत हूं. यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मैं अपने धर्म का सम्मान करता हूं और मैंने महिलाओं का सम्मान करना सीख है.”
उन्होंने आगे कहा, “जिस दिन मैं अपना मुंह खोल दूंगा और यह बता दूंगा कि मेरे साथ वो क्या कर रही है, वह उसके बाद अपना मुंह भी नहीं खोल सकती है. इसलिए वह हर दिन सामने आना चाहती है और लोगों को बताना चाहती है कि आदिल बुरा बुरा बहुत बुरा है.
मीडिया को दिए अपने बयान में राखी ने कहा था कि आदिल की जिंदगी में एक और महिला आ गई है. उन्होंने कहा था कि वह एक ‘फ्रिज’ में नहीं रहना चाहती. उनके इस बयान पर आदिल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जिस तरह से वह कहती है कि मैं फ्रिज में रहूंगी, मैं कह सकता हूं कि मुझे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना है (आदिल मुंबई मेरा है यहां कुछ भी हो सकता है).”
उन्होंने कहा, “मेरे जैसा एक समझदार लड़का जो उसके लिए हमेशा से खड़ा है, जो उसे एक अच्छी लाइफ स्टाइल दे रहा है, सब कुछ बताना आसान है, वह 1 रुपये के साथ मुंबई नहीं आई थी. इससे निकलने के लिए आपके स्मार्ट प्लान को मेरा सलाम, लेकिन आप उतनी स्मार्ट नहीं हैं.” आदिल ने कहा कि राखी ने मीडिया से कहा है कि वह उसे और कवर न करें. उन्होंने कहा, क्योंकि वो डरती है कि मैं तथ्यों के साथ आऊंगा. आपको इससे डर क्यों लगता है?”
इस सप्ताह की शुरुआत में मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा था, “आपके माध्यम से, मैं आदिल की जिंदगी में आई उस लड़की को चेतावनी देना चाहूंगी, जिसने उस सिचुएशन का फायदा उठाया, जब मैं बिग बॉस मराठी 4 में थी. मैं उसका नाम नहीं लूंगी. लेकिन समय सही होने पर, मैं उनकी सभी तस्वीरें दिखाऊंगी. आदिल ने उस महिला के साथ अपने संबंध के कारण मुझे आठ महीने तक हमारी शादी को छिपा कर रखा. मैं अब तक चुप थी.” उन्होंने कहा कि वह आदिल को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के लिए तलाक नहीं देगी.
Also Read: Amitabh Bachchan: कोई भी फिल्म साइन करने से पहले इस शख्स की सलाह लेते हैं बिग बी, खुद किया था खुलासा
बता दें कि राखी और आदिल ने पिछले साल जुलाई में शादी की थी. उन्होंने पिछले महीने अपनी शादी को सबके सामने अनाउंस किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




