हार्ट प्रॉब्लम की वजह से राखी सावंत अस्पताल में भर्ती, ड्रामा क्वीन के भाई बोले- अगर उसे कुछ भी हुआ तो….
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 12:31 PM
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant: राखी सावंत अपनी जिंदगी के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. आदिल खान दुर्रानी के साथ कानूनी लड़ाई के बीच, अब अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जी हां उन्हें हार्ट की समस्या है. फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
Rakhi Sawant: राखी सावंत पिछले काफी समय से कई वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब बिग बॉस फेम को दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. एक्ट्रेस की हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टेली टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस ने कहा, ”मुझे दिल की समस्या है. प्लीज अभी कॉल ना करो. अभी 5-6 दिनों के लिए मुझे आराम की जरूरत है.”
अस्पताल में भर्ती हुई राखी सावंत
राखी सावंत को अस्ताल में देख जहां फैंस परेशान हैं और जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. इसके अलावा ड्रामा क्वीन के भाई ने भी चिंता जाहिर की और उनके हेटर्स को जमकर लताड़ा. टाइम्स नाउ से बात करते हुए राकेश सावंत ने कहा कि लोगों ने राखी को धोखा दिया और उनकी प्रसिद्धि का इस्तेमाल मशहूर होने के लिए किया. उन्होंने यह भी कहा कि आदिल खान दुर्रानी ने राखी से बहुत सारे पैसे लिए हैं.
Read Also: राखी सावंत ने भाई सलमान के लिए जोड़े हाथ, रोते हुए बोलीं- वो लीजेंड है, उन्हें बख्श दो…
राकेश सावंत ने कही ये बात
जब राकेश सावंत से उनकी बहन राखी सावंत की सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”हम परेशान हैं. जबसे हमारी मां की मौत हुई, तबसे राखी को सारे उसकी अपनी जो पब्लिसिटी ले रहे थे, जो उसको इस्तेमाल कर रहे थे और पैसे खा रहे थे, सब उसके खिलाफ हो गए हैं. उसको टॉर्चर कर रहे हो. आदिल, जिसके पास एक रुपया नहीं था, वो अभी राखी का पैसा खाकर बैठा है. उसने राखी के सारे आस पास के लोगों से दोस्ती करके अभी उसके खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है. मां के जाने का इतना सारा टेंशन होने के कारण, वो मीडिया के सामने आई. सारे लोग हमें परेशान कर रहे हैं. ऊपर वाला देख रहा है. राखी के फैन्स उनके साथ हैं.”
राकेश सांवत अपनी बहन के लिए हुए परेशान
राकेश सावंत ने कहा, “मेरी बहन को आज इतनी टेंशन हो गई है कि उसको दिल की समस्या हो गई है. उसको इस बात का सदमा लगा है कि उसके अपनों ने उसके साथ गद्दारी की. भगवान तो सबसे बदला लेगा और सबको बताएगा कि हकीकत क्या है. मां के जाने के बाद हमारा घर बिखर गया. अगर राखी को कुछ हुआ तो इनकी जिंदगी तो बर्बाद होगी ही और देश में राखी के जो फैन्स हैं, वो इन्हें छोड़ेंगे नहीं. कृपया उसके लिए प्रार्थना करें. उसका प्रॉपर ऑपरेशन हो जाए और फिर से वो मीडिया के सामने आए. बस वो अस्पताल से बाहर आ जाए, यहीं मेरी और मेरे परिवार की दुआ है.”
Read Also: Somi Khan ने राखी सावंत और आदिल की पास्ट लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बहुत कुछ झेल चुका…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










