Somi Khan ने राखी सावंत और आदिल की पास्ट लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बहुत कुछ झेल चुका…

Updated:
विज्ञापन
Somi Khan ने राखी सावंत और आदिल की पास्ट लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बहुत कुछ झेल चुका…

Somi Khan: राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने 3 मार्च को बिग बॉस 12 की प्रतियोगी सोमी खान से शादी कर ली. कपल ने वेडिंग की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की और सभी ने उन्हें बधाई भी दी. अब सोमी ने आदिल और राखी सावंत की शादी पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

Somi Khan: राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने बिग बॉस 12 फेम सोमी खान संग शादी रचा ली है. दोनों की शादी इसी साल 3 मार्च को हुई थी.

आदिल ने इंस्टाग्राम पर शादी के एल्बम से कई तस्वीरें शेयर की. सभी फोटोज में दूल्हा और दुल्हन को एक फ्रेम में एक दूसरे को प्यार से निहारते हुए देखा गया. न्यूलीवेड को देखकर बस ऐसा लग रहा था कि उन्हें जीवन की हर एक खुशी मिल गई हो.

अब सोमी खान ने अपनी शादी के बारे में कई बातें की हैं. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा कि वे और आदिल खान एक अवॉर्ड शो की शूटिंग के दौरान मिले थे और उन्हें एक-दूसरे को जानते हुए सात महीने हो गए हैं.

सोमी खान ने कहा कि वे दोस्त बने और फिर प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि यह एक प्राइवेट वेडिंग थी और इसमें सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स को ही बुलाया गया था. सोमी ने कहा कि वे कोई नेगेटिविटी, विवाद या पब्लिसिटी स्टंट नहीं चाहती थीं और इसलिए उनके साथ केवल उनके परिवार के सदस्य ही थे.

उन्होंने आगे कहा कि वे इस बारे में बहुत स्पष्ट थे कि वे अपनी शादी से क्या चाहते हैं. सोमी ने कहा कि उनका जो भी पास्ट था, उसको लेकर आने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर मैं पहले से तैयार हूं. मुझे कोई दिक्कत नहीं है.. हम दोनों एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश हैं.

उन्होंने आगे राखी सावंत और आदिल के पास्ट के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आदिल बहुत कुछ झेल चुका है, लेकिन अब जब हम एक नई जर्नी पर निकल रहे हैं. मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती, इसलिए इसे पास्ट कहा जाता है और यह खत्म हो गया है. मैं आदिल के साथ अपना फ्यूचर बेहतर करना चाहती हूं.”

बता दें कि पिछले साल जनवरी में एक्ट्रेस राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें उनका विवाह प्रमाण पत्र भी शामिल था, जिससे पता चला कि दोनों ने 29 मई, 2022 को शादी कर ली है. तस्वीरों के साथ, राखी ने लिखा, “आखिरकार, मैं खुश हूं, बहुत उत्साहित हूं और हमने शादी कर ली है.”

Read Also- जेल से बाहर आते ही राखी सांवत पर बरसे एक्स हसबैंड आदिल खान, बोले- वह मुझे मारती-पीटती थी…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola