जेल से बाहर आते ही राखी सांवत पर बरसे एक्स हसबैंड आदिल खान, बोले- वह मुझे मारती-पीटती थी…

Updated:
विज्ञापन

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर आदिल दुर्रानी के साथ शादी की घोषणा की थी. कुछ हफ्ते बाद ही राखी ने आदिल के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा और अपने धन के दुरुपयोग के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब वो जेल से बाहर आ चुके है और उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन
undefined

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी की खबर बताकर सबको चौंका दिया था. अचानक आदिल और राखी ने ऐसे शादी कर सबको हैरान कर दिया था.

विज्ञापन
undefined

शादी की घोषणा करने के बाद राखी ने आदिल को लेकर शॉकिंग बात बताई. राखी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और अपने धन के दुरुपयोग के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके बाद आदिल को जेल जाना पड़ा था.

undefined

मैसूरु जेल में पांच महीने तक कैद रहने के बाद आदिल खान दुर्रानी बाहर आ गए है. आदिल मुंबई वापस आ गए है. बॉलीवुड बबल के साथ अपनी हालिया बातचीत के दौरान, आदिल ने बताया, “मुझे यह बताने में शर्म आ रही है, फिर भी बोलूंगा. राखी मुझे मारती थी.”

undefined

आदिल ने बताया कि, राखी मुझे पीटती थी. हमेशा मैं जब भी जा के उससे बात करूंगा, वह सुनिश्चित करेगी कि वो एक मुद्दा बनाएगी, आएगी मुझे मारेगी मुझे पीटेगी.

undefined

आदिल ने खुलासा किया कि राखी जब भी उससे लोकप्रिय रियलिटी शो में काम करने के बाद अपने पूर्व पति रितेश के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछती थी तो वह उसे पीटती थी. उन्होंने कहा, “झगड़े तो बिग बॉस से पहले भी होते थे. बिग बॉस के बाद राखी ने मारना-पीटना मुझे चालू किया. जब मैं जा के पूछ रहा था एकबार तो मैं उसके जाल में फंस गया था.”

undefined

10 अगस्त को मुंबई में मीडिया से बातचीत में आदिल ने कहा था, मेरे पक्ष की उचित कहानी बोलूंगा. उसने जैसा मुझे फ्रेम किया, राखी ने किया था और उसके बहुत से कोन लोग थे. बताऊंगा ना…आज कल में तो कॉन्फ्रेंस करूंगा…करोड़ मुझे देना है या मुझे करोड़ आ.

undefined

राखी ने आदिल पर आरोप लगाया था कि उसकी जिंदगी में एक और महिला थी. राखी ने मीडिया से कहा था, “कहते हो ना मीडिया में क्यों आती हो, बात घर पर ही रखो. घर पर रह के ना मुझे फ्रिज में नहीं जाना है.”

undefined

बता दें कि राखी ने मीडिया से कहा था कि, “मैं हमेशा आदिल से पूछती थी कि वह मुझे क्यों पीटता है. मैंने मीडिया में जाने की धमकी भी दी. जिसपर उन्होंने कहा कि तुम पर कोई विश्वास नहीं करेगा. वह मुझे कमरे तक खींच कर ले गया.

undefined

राखी ने आदिल के अफेयर को लेकर भी बहुत कुछ कहा था. एक्ट्रेस ने कहा था, “आदिल को इसके बारे में सोचना चाहिए. मैंने उसे बहुत सारे मौके दिए. मेरी मां ने आदिल को कहा था कि मेरी बेटी को दुख मत देना.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola