Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड आदिल खान ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट संग रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी नई दुल्हन

Rakhi Sawant: आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत का झगड़ा काफी समय से सुर्खियों में है. दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि आदिल ने बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. आइये जानते हैं कौन हैं उनकी दुल्हन..
Rakhi Sawant: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कपल ने अलग होने के बाद से एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे. जिसमें पहले राखी ने कहा था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया और पैसे और प्रसिद्धि के लिए उनका इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि आदिल ने फेमस होने के लिए उनसे शादी की और उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए भी मजबूर किया. आदिल भी अपने बचाव में उतरे और राखी पर कई तरह के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह उन्हें कुछ वीडियोज को लेकर ब्लैकमेल करती हैं. दोनों ने एक दूसरे पर कई गंदे आरोप लगाए. आदिल को जेल भी हुई थी. हालांकि पिछले साल फरवरी में वह रिहा हुए. उनका मामला अभी भी चल रहा है. इन सबके बीच आदिल एक बार फिर लाइमलाइट बटोर रहे हैं. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है.
आदिल खान दुर्रानी ने की दूसरी शादी?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी ने दोबारा शादी कर ली है. जी हां, उन्होंने कथित तौर पर दीपिका कक्कड़ के बिग बॉस 12 के सह-प्रतियोगियों में से एक से शादी की है. हम बात कर रहे हैं सोमी खान की. सोमी खान ने बिग बॉस 12 में अपनी बहन सबा खान के साथ एंट्री की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल और सोमी की शादी 2 मार्च को हुई थी. पोर्टल के करीबी सूत्र ने बताया कि आदिल की शादी 2 मार्च को जयपुर में हुई और यह पूरी तरह से गुपचुप तरीके से किया गया समारोह था और वह इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं. सूत्र ने कहा, “दोनों ने इसे प्राइवेट रखा है क्योंकि आदिल कई चीजों के लिए खबरों में रहा है. वे इतनी जल्दी सामने नहीं आना चाहते थे.”
आदिल और सोमी की शादी को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
हालांकि, आदिल या सोमी की ओर से उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोमी बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक थीं. शो में बिहार के दीपक ठाकुर के साथ उनकी दोस्ती ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. दोनों बाहर आने के बाद कई बार साथ भी स्पॉट किए गए थे. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए.
कौन है सोमी खान
खान बहनें जयपुर से हैं और अब अपने-अपने करियर के कारण मुंबई में रहती हैं. दोनों बहनें अभिनेत्री हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं. दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. बीबी जर्नी के दौरान सोमी और दीपक ठाकुर चर्चा में थे, हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया था कि वे अच्छे दोस्त हैं और इससे आगे कुछ नहीं.
राखी और आदिल के बारे में
राखी के साथ आदिल के मामले की बात करें तो सबसे ताजा खबर राखी को सेशन कोर्ट में आदिल के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिलने की थी. राखी ने अंधेरी अदालत में आदिल की जमानत रद्द करने की याचिका भी दायर की थी और उसे अपना जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया था, अदालत ने पुलिस अधिकारी को आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है और यदि वह अभी भी उपस्थित होने या अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहता है तो ए अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा, उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा. आदिल खान दुर्रानी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










