Rakhi Sawant: क्या मां बनने वाली हैं राखी सावंत?

Updated:
विज्ञापन
Rakhi Sawant: क्या मां बनने वाली हैं राखी सावंत?

Rakhi Sawant Pregnant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन-दिनों आदिल खान संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कपल के बीच कभी हां कभी ना की बात चल रही है. अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं.

विज्ञापन

Rakhi Sawant Pregnancy: टीवी की मशहूर अदाकारा राखी सावंत अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने अनाउंस किया कि उन्होंने आदिल खान संग शादी कर ली है. प्रूफ के तौर पर उन्होंने कुछ तसवीरें भी शेयर की, जिसमें दोनों पति-पत्नी गले में वरमाला डाले दिखाई दे रहे थे. राखी ने आदिल के लिए अपना नाम और धर्म भी बदल लिया. दोनों कपल अपने मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं और एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत

खैर, हाल ही में खबर आई है कि राखी प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस की शादी की खबरों के बाद से ये अफवाहें जोर-शोर से चल रही हैं और तब से लोग तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं. एनआई संग बातचीत के दौरान राखी से जब प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘नो कमेंट्स’. उनकी इस चुप्पी ने इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी. फैंस कहने लगे कि शायद राखी मां बनने वाली है, इसलिए उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

आदिल के साथ काफी खुश है राखी

राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आदिल को जानने के तीन महीने बाद जुलाई में हमने निकाह करने का फैसला किया और जाकर कोर्ट मैरिज की. बाद में ईटाइम्स से बात करते हुए आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी के बारे में अपने दिल की बात कही और कहा कि हम दोनों शादीशुदा हैं और पिछले कुछ समय से साथ रह रहे हैं. उन्होंने यहां तक​कहा कि दोनों अपने जोन में खुश हैं. आदिल ने ये भी बताया कि दुनिया वालों के सामने वह खुलकर क्यों नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा, कि मुझे अपने माता-पिता को मनाने में समय लगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो, राखी सावंत ने बिग बॉस सीजन 4 मराठी में भाग लिया था. हालांकि फाइनल्स में उन्होंने 9 लाख लेकर शो क्विट करने का फैसला किया.

Also Read: फाइनली! आदिल खान ने राखी सांवत संग अपनी शादी को किया कंफर्म, कहा- चुप था क्योंकि कुछ मुद्दों को संभालना था…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola