फाइनली! आदिल खान ने राखी सांवत संग अपनी शादी को किया कंफर्म, कहा- चुप था क्योंकि कुछ मुद्दों को संभालना था…

Updated:
विज्ञापन
फाइनली! आदिल खान ने राखी सांवत संग अपनी शादी को किया कंफर्म, कहा- चुप था क्योंकि कुछ मुद्दों को संभालना था…

आदिल खान दुर्रानी ने आखिरकार राखी सावंत संग अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, हैप्पी मेरिड लाइफ दोनों को…कुछ चीजे संभाल रहा था, इसलिए देरी हुई.

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हर कोई जानना चाहता है कि ड्रामा क्वीन ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल क्यों नहीं किया है. बीते दिनों वह पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोती नजर आई. आदिल भी इस रिश्ते पर कुछ बोल नहीं रहे थे. हालांकि अब आदिल ने राखी संग अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया, उन्होंने जगजहिर कर दिया, कि राखी उनकी वाइफ है और दोनों शादीशुदा है.

आदिल ने की अनाउंसमेंट

आदिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें राखी और वो वरमाला पहनकर एक दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं. आदिल ब्लैक शर्ट और जूंस में है, वहीं राखी प्रिंटेड शरारा में खूबसूरत लग रही है. तस्वीर को साझा करते हुए आदिल ने लिखा, “तो अंत में एक घोषणा है, मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने आपसे शादी नहीं की है राखी…बस कुछ चीजों को संभालना था, इसलिए चुप रहना पड़ा, हैप्पी मैरिड लाइफ टू अस.” पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए राखी ने लिखा, “धन्यवाद जान, ढेर सारा प्यार,”

https://www.instagram.com/p/CndxwmIJU40/
रोती हुई दिखी राखी सावंत

बीते दिनों राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती दिखाई दी. वीडियो में उन्होंने बताया कि आदिल के परिवार ने उन्हें बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है. वो कहती है कि, ‘अभी तक मेरी मां को नहीं मालूम है. अभी कल मेरी मौसी और मामा, खानदान के लोगों को पता चल है. सबलोग बोल रहे हैं कि मम्मी तक ये खबर नहीं पहुंचनी चाहिए. लेकिन मम्मी होश में आ जाएगी और ये खबर सुनेगी तो पता नहीं क्या असर होगा उनपर.’ आगे रोते हुए राखी सावंत कहती है, ‘क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द? ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं. कुछ नहीं कर पाती हूं मैं.’

https://www.instagram.com/p/Ck6X5fvOXUE/
Also Read: आदिल की फैमिली ने अभी तक राखी सांवत को नहीं माना है बहू, ड्रामा क्वीन के पति ने किया चौंकाना वाला खुलासा
सात महीने पहले की थी शादी

पिछले हफ्ते राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले साल मई में ब्वॉयफ्रेंड आदिल से शादी की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें साझा की. जिसमें दोनों के हस्ताक्षर भी थे. प्रमाणपत्र ने 29 मई, 2022 को उनकी शादी की तारीख के रूप में दिखाया गया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आखिरकार, मैं बहुत खुश हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए फॉरएवर अनकंडीशनल लव आदिल है.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola