Rakhi Sawant: राखी सांवत ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 May 2024 11:10 AM
rakhi-awant
राखी सावंत ने अपने हेल्थ को लेकर फैंस को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा क्योंकि सर्जरी से पहले बीपी जैसी सभी चीजों को कंट्रोल में लाने की जरूरत थी.
बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लाइमलाइट में रखना बखूबी आता है. हाल ही में उनकी तसवीरें सामने आई थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर दिखी. जिसके बाद फैंस उनके लिए चिंता करने लगे. राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह ने बताया कि वो कोई ड्रामा नहीं कर रही है. उनके गर्भाशय में ट्यूमर है और डॉक्टर ने सर्जरी के लिए कहा है. जबकि उनके दूसरे पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया कि वो सब ड्रामा कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है.
राखी सावंत ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
राखी सावंत के फैंस उनके हेल्थ को लेकर परेशान है और सच्चाई जानना चाहते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी. मुझे हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ रहा है. मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को सर्जरी होनी है. मैं अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा कुछ बता नहीं पाउंगी, लेकिन रितेश आपको जानकारी देते रहेंगे. सर्जरी हो जाने पर मैं ट्यूमर दिखाऊंगी. मुझे भर्ती होना पड़ा क्योंकि सर्जरी से पहले बीपी जैसी सभी चीजों को कंट्रोल में लाने की जरूरत थी.
Read Also:
राखी सावंत ने कहा- मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी
राखी सावंत ने आगे कहा, यहां डॉक्टर बेस्ट है और वो अपना काम अच्छे तरीके से कर रहे हैं. मैंने जीवन में कभी हार नहीं मानी. मुझे पता है कि मुझे कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है, वह मेरे साथ हैं. मैं एक फाइटर हूं और वापस आऊंगा, मुझे कुछ नहीं होगा. छोटा सा ट्यूमर ही तो निकल जाएगा. साथ ही राखी ने बताया कि, मैं टॉवल में डांस कर रही थी और जब घर लौटी तो बेहोश हो गई. रितेश जी ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया. बता दें कि राखी अक्सर अपने बयानों और ड्रामा की वजह से चर्चा में रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










