Rakhi Sawant की हालत गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने दिया हेल्थ अपडेट, तो Ex हसबैंड आदिल बोले- जेल से बचने…

rakhi-sawant-adil-khan
राखी सावंत के पूर्व पति रितेश सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. रितेश ने कहा कि, डॉक्टरों को संदेह है कि यह कैंसर हो सकता है. हालांकि टेस्ट किए जा रहे हैं. वहीं, राखी के एक्स पति आदिल खान ने इसे सिर्फ एक ड्रामा कहा है.
राखी सावंत की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. तसवीरों में राखी अस्पताल में एडमिट दिखी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दिल की समस्या है और 5-6 दिनों के लिए उन्हें आराम की जरूरत है. वहीं, उनके भाई राकेश सावंत भी अपनी बहन की तबीयत को लेकर काफी परेशान दिखे. हालांकि राखी के पूर्व पति रितेश सिंह ने उनके स्वास्थ्य पर एक अपडेट दिया है.
रितेश सिंह ने बताया- राखी को लेकर डॉक्टर्स ने क्या कहा
राखी सावंत के पूर्व पति रितेश सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. न्यूज18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि, “सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कल रात अस्पताल में एडमिट कराया गया था. डॉक्टर ने उनके गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता लगाया है और उनके पेट में भी दर्द था. रितेश ने कहा कि, डॉक्टरों को संदेह है कि यह कैंसर हो सकता है. हालांकि टेस्ट किए जा रहे हैं. डॉक्टरों ने सर्जरी करने की बात कही है, लेकिन वो पहले सारे टेस्ट करना चाहते हैं कि कही ये कैंसर तो नहीं.
आदिल खान दुर्रानी बोले- वो सिर्फ नाटक कर रही
वहीं, राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया है कि वो जेल से बचने के लिए ये सारा ड्रामा कर रही है. आदिल ने न्यूज18 शोशा को बताया कि, “कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं है. डॉक्टरों ने कुछ नहीं कहा है. हमें नहीं पता कि वह किस अस्पताल में है. अगर यह दिल का दौरा है, तो मुझे लगता है कि मरीजों को आमतौर पर ऑक्सीजन मास्क की जरूरत होती है, लेकिन राखी सावंत के पास वह भी नहीं है. आदिल ने कहा कि, वो सिर्फ जेल जाने से बचने के लिए ये सब नाटक कर रही है. जब मैं राखी के साथ रिलेशनशिप में था तो उसका फुल बॉडी टेस्ट हुआ था और उसे कोई समस्या नहीं थी.”
Read Also: राखी सावंत ने भाई सलमान के लिए जोड़े हाथ, रोते हुए बोलीं- वो लीजेंड है, उन्हें बख्श दो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










