Anupama को अलविदा कहेंगी राखी दवे? शो छोड़ने की बात पर तसनीम शेख ने तोड़ी चुप्पी, बोली- कुछ महीनों से…

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा में किजल की मां राखी दवे लंबे समय से गायब दिख रही है. एक्ट्रेस ने कहा, शुरुआत में मेरा रोल दमदार था और शो में मैंने वैम्प का किरदार निभाया था. मुझे खुशी है कि प्रोडक्शन हाउस ने मुझे इस रोल के लिए चुना.

विज्ञापन

Anupama fame Rakhi Dave: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) का जलवा बरकरार है. दर्शकों को ये शो काफी पसन्द आता है और यही वजह है कि हर बार टीआरपी रेस में ये सबसे आगे निकल आता है. शो में राखी दवे का रोल तसनीम शेख (Tassanim Sheikh) प्ले करती है. हालांकि शो में वो काफी समय से नजर नहीं आ रही है. जिसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं उन्होंने शो छोड़ तो नहीं दिया. अब इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

अनुपमा को अलविदा कहेंगी राखी दवे?

अनुपमा में किजल की मां राखी दवे लंबे समय से गायब दिख रही है. शो में वो पारितोश की सास और अनुपमा की समधन का किरदार निभाती है. ईटाइम्स से बातचीत में ये बात क्लियर कर दिया कि वो शो क्विट नहीं कर रही. एक्ट्रेस ने कहा, शुरुआत में मेरा रोल दमदार था और शो में मैंने वैम्प का किरदार निभाया था. मुझे खुशी है कि प्रोडक्शन हाउस ने मुझे इस रोल के लिए चुना. मैं यह समझती हूं कि आपका ट्रैक शो में हर दिन फोकस में नहीं रह सकता. कुछ महीनों से शो में मेरा कुछ अहम काम नहीं रहा.

तसनीम शेख ने कही ये बात

तसनीम शेख ने आगे कहा कि, वो अनुपमा में काम करना जारी रखेगी. साथ ही उनके पास अभी समय है इसलिए वो कुछ अन्य प्रोजेक्ट भी करना चाहती है. एक्ट्रेस ने बताया कि शो की क्रिएटिव टीम को इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है. उन्होंने कहा कि इसलिए मुझे उम्मीद है कि निर्माता अब यह नहीं मानेंगे कि मैं अनुपमा के साथ इतनी बिजी हूं कि मैं दूसरा काम नहीं कर सकती.

Also Read: नहीं देखा होगा Anupama की समधन ‘राखी दवे’ का ऐसा अंदाज, तसनीम शेख की पूल फोटोज ने इंटरनेट पर लगाई आग

तसनीम शेख की पर्सनल लाइफ

तसनीम शेख की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. एक्ट्रेस अपनी फोटोज अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती है. साल 2006 में उन्होंने समीर नेरूरकर से शादी की थी. उनके पती एक मर्चेंट नेवी में हैं. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम टिया है. उन्होंने सीरियल ‘कुसुम’, ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शोज में काम किया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola