जेल में बंद राजपाल की मदद करेंगे ये पुलिस अधिकारी, बॉलीवुड सितारे भी आए सामने

Updated at : 13 Feb 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Rajpal Yadav Loan Case celebs and asp anuj chaudhary help cheque bounce

एएसपी अनुज चौधरी और बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव

Rajpal Yadav Loan Case: राजपाल यादव के आर्थिक संकट में कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं. 9 करोड़ के कर्ज और जेल की सजा के बीच अब एक चर्चित पुलिस अधिकारी ने भी उनकी मदद का ऐलान किया है. जानिए कौन है वह अधिकारी और राजपाल को कितने की मदद की बात कही है?

विज्ञापन

Rajpal Yadav Loan Case: अपनी कॉमेडी से सालों तक लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है. जैसे ही ये खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री और अलग-अलग क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आने लगीं.

मुश्किल वक्त में बढ़े मदद के हाथ

राजपाल यादव की हालत जानने के बाद कई लोगों ने उनका साथ देने का ऐलान किया. सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और तेज प्रताप यादव समेत कई नाम सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने उन्हें फिल्म में काम देने और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही है, वहीं तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. एएसपी अनुज चौधरीज का.

एएसपी अनुज चौधरी ने भी किया मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात अनुज चौधरी ने भी राजपाल यादव की मदद करने की बात कही है. उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राजपाल जैसे कलाकारों ने सालों तक लोगों को हंसाया है और मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी है. उन्होंने कहा, “जो लोग दूसरों को खुशी देते हैं, उन्हें ऐसे समय में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. मैं उनकी कॉमेडी और आध्यात्मिक बातों से काफी प्रभावित हूं.” अनुज चौधरी ने एक बात भी साझा की और कहा, “जीवन का एक भी सेकंड बेकार नहीं जाना चाहिए, क्योंकि वह कभी वापस नहीं आता.” उन्होंने अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपये की मदद देने का वादा किया. उनका कहना था कि रकम भले ही बड़ी न हो, लेकिन वह अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहते हैं.

2010 से शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला साल 2010 से जुड़ा हुआ है. उस समय राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, जिससे वह कर्ज नहीं चुका पाए. समय के साथ ब्याज और पेनल्टी जुड़ती गई और रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. कोर्ट ने कई बार भुगतान के लिए मौका दिया, लेकिन रकम पूरी न हो पाने के कारण उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई. फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह तिहाड़ जेल में हैं.

यह भी पढ़ेंं: पीछे से वीडियो बनाने पर भड़कीं Ayesha Khan, पैपराजी को जमकर सुनाया

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola