पीछे से वीडियो बनाने पर भड़कीं Ayesha Khan, पैपराजी को जमकर सुनाया

Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस आयशा खान

Ayesha Khan: आयशा खान इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पापराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं. उनके गुस्से की वजह थी, उन्हें पीछे की साइड से कवर करना. जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Ayesha Khan: बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद आयशा खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के दौरान मुनव्वर फारुकी के साथ उनका विवाद खूब चर्चा में रहा था, और अब शो खत्म होने के बाद भी वह किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.

विज्ञापन

पैपराजी से नाराज दिखीं आयशा

12 फरवरी को मुंबई में फिल्म “तू या मैं” की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें आयशा खान भी पहुंचीं. रेड कार्पेट पर आते ही उन्होंने पैपराजी से एक खास अपील की. दरअसल, कुछ लोग उन्हें पीछे से शूट कर रहे थे, जिससे वह असहज हो गईं. आयशा ने साफ शब्दों में कहा, “आप लोग इज्जत भी कमाते हैं और खुद ही खो देते हैं. प्लीज ऐसा मत कीजिए, अच्छा नहीं लगता.” उनके इस रिएक्शन से साफ था कि वह इस तरह की शूटिंग से खुश नहीं थीं.

सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिखीं आयशा

इवेंट के लिए आयशा ने हाई-नेक, फुल स्लीव्स टॉप पहना था, जिसकी बैक पर टाई-अप डिटेलिंग थी. इसके साथ उन्होंने बैगी डेनिम जींस कैरी की थी. बालों को लूज कर्ल्स में स्टाइल किया और हल्का मेकअप रखा, जिससे उनका लुक सिंपल और स्टाइलिश लग रहा था.

कॉन्सर्ट में भी किया सरप्राइज एंट्री

इससे पहले आयशा दिल्ली में जैस्मिन सैंडलस के कॉन्सर्ट में भी नजर आई थीं. जैसे ही जैस्मिन ने “शरारत” गाना लाइव गाया, आयशा स्टेज पर पहुंच गईं और उनके साथ डांस करने लगीं. दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और जोरदार चीयर करने लगे.

हालिया प्रोजेक्ट्स से भी बटोर रहीं सुर्खियां

आयशा हाल ही में फिल्म “किस किसको प्यार करूं 2” में नजर आईं, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा के साथ काम किया. इससे पहले वह रवि दुबे के शो “दिल को रफू कर ले” में भी दिखाई दी थीं. लगातार नए प्रोजेक्ट्स और पब्लिक अपीयरेंस की वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं.

यह भी पढे़ं: किसिंग सीन्स से खचाखच भरी है O Romeo, काउंट नहीं कर पाए लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola