किसिंग सीन्स से खचाखच भरी है O Romeo, काउंट नहीं कर पाए लोग

Updated:
विज्ञापन
किसिंग सीन्स से खचाखच भरी है O Romeo, काउंट नहीं कर पाए लोग

O Romeo Released: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गयी है. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के इमोशनल और रोमांटिक सीन को लेकर खूब बातें हो रही हैं. जानिए फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

O Romeo: शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ओ रोमियो आज रिलीज हो गयी है. सिनेमाघरों में आते ही इस मूवी की खूब चर्चा हो रही है. शाहिद और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है और रिलीज होते ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. दर्शक खास तौर पर इसके एक्शन, रोमांस और इमोशनल सीन की बात कर रहे हैं.

किसिंग सीन गिनना मुश्किल

O romeo को लेकर फैंस के रिएक्शन

फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर से निकलने वाले लोग लगातार इसके बारे में अपनी राय दे रहे हैं. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ रोमांटिक सीन भी काफी चर्चा में हैं. कुछ लोगों ने मजाक में यह तक कह दिया कि फिल्म देखते-देखते किसिंग सीन गिनना ही मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में कितनी बार किसिंग सीन आए, वह गिन ही नहीं पाया. साथ ही उसने कहा कि डायलॉग्स और इमोशन्स का असर भी काफी मजबूत है और फिल्म देखते हुए वह इसका फैन बन गया.

इंटीमेसी और स्टाइल को लेकर चर्चा

दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी के साथ-साथ उसके बोल्ड और इमोशनल टोन को लेकर भी बातें हो रही हैं. कई लोग मानते हैं कि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने प्यार और एक्शन को मिलाकर कुछ नया करने की कोशिश की है. एक यूजर ने इंटरवल के समय ही लिख दिया कि फिल्म में पोएट्री, आर्ट और हिंसा का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बीच-बीच में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन अगर आपको विशाल भारद्वाज का स्टाइल पसंद है तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.

शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री ने जीता दिल

दर्शकों के रिएक्शन को देखकर यह साफ होता है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री है. लोग शाहिद के एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं तृप्ति के साथ उनका रोमांटिक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढे़ं: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी ‘O’Romeo’, क्या वैलेंटाइन डे बदल देगा फिल्म की किस्मत?

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola