रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद फिर साथ, फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने

Rajnikanth Upcoming Film: रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने पोस्टर जारी किया और प्रोमो शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज करने की घोषणा की. म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे, फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
Rajnikanth Upcoming Film: साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ दिखाई देंगे. मेकर्स ने शुक्रवार को इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा की और बताया कि फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा. यह ऐलान फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि इतने वर्षों के बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर फिर एक साथ नजर आने वाली है.

पोस्टर में दिखा कूल रेट्रो स्वैग
फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने पोस्टर शेयर किया, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन उनके हाथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में दोनों फुल स्लीव लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं. एक हाथ में गोल्ड वॉच और दूसरे में अंगूठी है. पूरा लुक स्टाइलिश और रेट्रो फील देता है. पोस्टर के साथ कैप्शन था– ‘कूल रेट्रो स्वैग’, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
यादें ताजा करती जोड़ी
रजनीकांत और कमल हासन आखिरी बार 1979 में आई फैंटेसी फिल्म ‘अलाउद्दीन अद्भुथा विलक्कुम’ में साथ काम कर चुके हैं. इसके पहले दोनों ने कई हिट फिल्मों में अपनी जोड़ी दिखाई, जैसे अपूर्व रागंगल, अवरगल, मूंद्रु मुदिचू और पथिनारु वयथिनिले. इस लंबे इंतजार के बाद फैंस की उम्मीदें और एक्साइटमेंट चरम पर हैं.
यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत में सुधार, सोमवार को घर लौटने की उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










