Bigg Boss 18 की ट्रॉफी हारने पर रजत दलाल का आया पहला रिएक्शन, कहा- जीवन में सब अलग..
rajat dalal in laughter shefs 2
Rajat Dalal Not Winning: रजत दलाल बिग बॉस 18 का किताब अपने नाम नहीं कर पाए. यूट्यूबर की हार से फैंस परेशान है. अब घर से बाहर निकलने के बाद रजत का शो नहीं जीतने पर रिएक्शन आया है.
Rajat Dalal Not Winning: बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है और इस सीजन के विनर कोई और नहीं बल्कि करणवीर मेहरा बने हैं. उन्होंने विवियन डिसेना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है. एक्टर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख का कैश प्राइज भी मिला है. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि रजत दलाल यह सीजन जीतेंगे, उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सपोर्ट कर रहे थे. यूट्यूबर सेकंड रनरअप रहे अब उन्होंने घर से निकलने के बाद पहला रिएक्शन दिया.
बिग बॉस की ट्रॉफी हारने पर क्या बोले रजत दलाल
रजत दलाल 3 महीने बाद घर से बाहर आ चुके हैं. यूट्यूबर ने अपने हार स्वीकार की ओर कहा कि कुछ चीजें अपने हाथ में नहीं होता है, भाग्य में लिखा होता है ऊपर वाले का कर्म है. किसी का किसी हिसाब से. मेहनत सब करते है, हम भी करते है और सामने वाला भी.
रजत के फैंस हुए नाराज
रजत के ट्रॉफी न जीतने पर फैंस काफी नाराज हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब मैं जियो सिनेमा डिलीट करने जा रहा हूं, कुछ भी देखने लायक नहीं है, सब फिक्स्ड रहता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रजत भाई मेरे नजर में विनर थे हैं और रहेंगे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “विवियन ओर रजत में से कोई विनर होना चाहिए, कलर्स शुरुआत से ही कारण का सपोर्ट कर रहे हैं… जब जितना होता है तो सीजन क्यों स्टार्ट करते हो पहले ही क्लियर करदो न.” इधर अपनी हार से विवियन डिसेना भी काफी दुखी थे. उनके चेहरे पर भी स्माइल नहीं थी.
यह भी पढ़ें- Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनरअप हैं करोड़ों के मालिक, विवियन की नेटवर्थ और अनसुने किस्से जानें
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा बने इस सीजन के विनर, विवियन डीसेना रहे फर्स्ट रनरअप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









