Pushpa 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स बोले- दर्शक पुष्पा 2 को जबरदस्त हिट बनाते हैं तो…

Updated:
विज्ञापन

Pushpa 3: पुष्पा 2: द रूल साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच अब मेकर्स ने पुष्पा 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

विज्ञापन

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी जो 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब 5 दिसंबर को दस्तक देगी. अभी तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं. इसी बीच अब मेकर्स और साउथ सुपरस्टार ने पुष्पा 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया.

विज्ञापन

पुष्पा 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट

फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि पुष्पा 3 की कहानी पहले से ही आकार ले रही है, थर्ड इंस्टॉलेशन के लिए एक ठोस कहानी तैयार की जा रही है. अगर पार्ट 3 आती है तो ये ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म बन जाएगी. इंडिया टुडे के अनुसार, निर्माता ने कहा, “अगर दर्शक पुष्पा 2 को जबरदस्त हिट बनाते हैं, तो निश्चित रूप से पुष्पा पर काम करेंगे.

पुष्पा 3 को लेकर क्या बोले अल्लू अर्जुन

फरवरी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2024 में भाग लेने के दौरान, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 की प्लानिंग पर बात की थी. उन्होंने कहा, “आप निश्चित रूप से पार्ट 3 की उम्मीद कर सकते हैं, हम पुष्पा को एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास लाइनअप के लिए अच्छे और क्रिएटिव आइडिया भी है.”

पुष्पा 2 की इस फिल्म से होगी टक्कर

पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा से कड़ी टक्कर मिलेगी. यह ऐतिहासिक फिल्म मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है. सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2, 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनुंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार हैं.

Also Read:Pushpa 2: सिर्फ 50 दिन बाद सिनेमाघरों में होगी पुष्पा की एंट्री, फिल्म से जुड़ी ये बड़ी अपडेट्स आई सामने 

Also Read:Pushpa 2 Vs Chhaava: 6 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश, क्या विक्की के स्टारडम के आगे झुकेगा पुष्पराज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि पुष्पा 3 की कहानी पहले से ही आकार ले रही है, थर्ड इंस्टॉलेशन के लिए एक ठोस कहानी तैयार की जा रही है. अगर पार्ट 3 आती है तो ये ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म बन जाएगी. इंडिया टुडे के अनुसार, निर्माता ने कहा, "अगर दर्शक पुष्पा 2 को जबरदस्त हिट बनाते हैं, तो निश्चित रूप से पुष्पा पर काम करेंगे.