Pushpa 2 Worldwide Collection: दुनिया भर में पुष्पा 2 का बजा डंका, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Day 20

Pushpa 2 Box Office Day 20

Pushpa 2 Worldwide Collection: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

विज्ञापन

Pushpa 2 Worldwide Collection: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल पहले दिन 257 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनर बन गई. फिल्म का क्रेज इस कदर है कि 5 दिसंबर को कई थियेटर्स में मॉर्निंग से लेकर नाइट शोज तक हाउसफुल रहें. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

पुष्पा 2: द रूल ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

पुष्पा 2: द रूल ने भारत में तेलुगु राज्यों और हिंदी बेल्ट से बड़ी संख्या में कमाई की. हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के साथ इसने जवान, पठान जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी संस्करण में 67 करोड़ रुपये, तेलुगु संस्करण में 95.1 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण में 7 करोड़ रुपये, कन्नड़ संस्करण में 1 करोड़ रुपये और मलयालम संस्करण ने कुल 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

  • पुष्पा 2 – 257 करोड़
  • बाहुबली 2 – 200 करोड़
  • आरआरआर – 189 करोड़
  • केजीएफ 2 – 161 करोड़
  • कल्कि 2898 AD – 161 करोड़
  • सिंह – 144 करोड़
  • सालार – 143 करोड़
  • देवारा – 132 करोड़
  • जवान – 127 करोड़
  • साहो – 116 करोड़
  • एनिमल- 108 करोड़
  • पठान – 107 करोड़
  • आदिपुरुष – 104 करोड़
  • द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम – 99 करोड़
  • 2.0 – 94 करोड़
  • जेलर – 90 करोड़
  • टाइगर 3 – 89 करोड़
  • बीस्ट – 84 करोड़
  • स्त्री 2 – 82.50 करोड़
  • पोन्नियिन सेलवन I – 80 करोड़

Also Read- Pushpa 2: जवान डायरेक्टर एटली ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अल्लू अर्जुन ने सचमुच मेरे…

Also Read- Pushpa 2 Collection Day 1: सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुष्पा 2 बनी 2024 की नंबर 1 फिल्म, ओपनिंग डे पर की तगड़ी कमाई

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola