Pushpa 2 Collection Day 1: सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुष्पा 2 बनी 2024 की नंबर 1 फिल्म, ओपनिंग डे पर की तगड़ी कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Dec 2024 7:40 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Day 20

Pushpa 2 Collection Day 1: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मूवी साल 2024 की नंबर 1 फिल्म बन गई. आइये जानते हैं ओपनिंग डे इसने कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Pushpa 2 Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 द रूल, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. मूवी ने फर्स्ट डे टिकट खिड़कियों पर रिकॉर्ड-ब्रेकिंग नंबर लाए. यह साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने की वाली तेलुगू फिल्म बन गई. पुष्पा 2 तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर अल्लू अर्जुन का कितना जादू चला.

पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, तेलुगु फिल्म ने पहले दिन 165 करोड़ रुपये कमाए. बुधवार को फिल्म की कुछ स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जहां से 10.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. जिसके बाद पुष्पा 2 का नेट कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपये है. हिंदी वर्जन में 67 करोड़ रुपये, तेलुगु संस्करण में 95.1 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन में 7 करोड़ रुपये, कन्नड़ संस्करण में 1 करोड़ रुपये और मलयालम संस्करण ने कुल 5 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

कितने करोड़ के बजट में बनी है पुष्पा 2

पुष्पा 2 के लिए गुरुवार को सिनेमाघरों में तेलुगू की 82.66 प्रतिशत, हिंदी की 59.83 प्रतिशत, तमिल की 50.55 प्रतिशत, कन्नड़ की 55.70 प्रतिशत और मलयालम की 60.33 प्रतिशत दर्शक थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर सुकुमार ने इस फिल्म को करीब 400 से 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया है. पुष्पा के सीक्वल में पुष्पा और एसपी भंवर सिंह की प्रतिद्वंद्विता जारी है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीतेज, अनसूया भारद्वाज, जगदीश प्रताप बंडारी और दिवि वदत्या जैसे स्टार्स हैं.

Also Read: pushpa 2 movie review:वाकई बवाल है अल्लू अर्जुन के जबरदस्त स्वैग से सजी पुष्पा 2

Also Read: Pushpa 2 Ending Explained: पुष्पराज के नए दुश्मन की एंट्री के साथ ये राज खोलेगा फिल्म के तीसरे पार्ट के दरवाजे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola