Puneet Superstar की चलती गाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, अब रोते हुए यूट्यूबर का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Puneet Superstar Video Viral
Puneet Superstar Video Viral

Puneet Superstar का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसी बाइक सवार ने उनकी कार की बुरी हालत कर दी है. इसकी वजह से पुनीत के हाथ पर भी चोटे आई हैं. और साथ ही वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Puneet Superstar: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार की कार पर पिछली रात किसी ने जानलेवा हमला किया, जिसका वीडियो खुद पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे एक बाइक सवार ने उनपर हमला किया, जिसकी वजह से उनकी कार के शीशे बुरी तरह टूट चुके हैं और उनके हाथ पर भी चोटे आई हैं. अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पुनीत सुपरस्टार: क्यों जल रहे हो मुझ से?

पुनीत एक वीडियो में रोते हुए कह रहे हैं, ‘मारो ना मुझे, मैं कर क्या रहा हूं? तुम्हारा बिगाड़ा क्या है मैंने? वीडियो बना रहा हूं, क्यों जल रहे हो मुझ से? देखो चलती गाड़ी में क्या हाल किया है मेरा. मैं तुम लोगों से डरने वाला नहीं हूं. ऐसे ही वीडियो बनाऊंगा, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना. मार दो यार मुझे.’

पुनीत ने एक और वीडियो में खुलासा करते हुए कहा, ‘ये जिसने भी किया है, मुझे सब पता है, ये किसने करवाया है. ये किसी यूट्यूबर ने करवाया है और मुझे उसका नाम मालूम है. मैं 1-2 दिन में सोशल मीडिया पर उसका पूरा चिट्ठा खोल दूंगा. फिलहाल मुझे घर पहुंचे की जरूरत है, मेरी पूरी गाड़ी खत्म हो चुकी है और मेरे हाथ में कांच घुस चुके हैं. मैं कल बताऊंगा और कार्रवाई तो होगी.’

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं. साथ ही उन्हें इस बात का भी इंतजार हैं कि कब पुनीत सुपरस्टार हमलावर का नाम रिवील करेंगे.

यह भी पढ़े: Pawandeep Rajan का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट आया सामने, ‘मेरा साया’ गाते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola