प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई वाले घर से शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, बालकनी में बिताए सुकून के पल
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Nov 2022 9:41 AM
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल वापस अपने देश भारत वापस आ गई है. अब एक्ट्रेस ने अपनी घर की बालकनी से कुछ ग्लैमरस तसवीरें शेयर की है. जिसे देखकर फैंस आहें भर रहे है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई वापस आ गई हैं. उनके चेहरे पर घर आने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है. एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. बीते दिनों एक्ट्रेस का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में एक्ट्रेस को नमस्ते करते हुए देखा गया था. बता दें कि एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बिना भारत आई है. अब देसी गर्ल ने कुछ ग्लैमरस तसवीरें शेयर की है.
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में एक्ट्रेस को अपने घर की बालकनी में पोज देते देखा गया. एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का जंप सूट पहन रखा था और वो समंदर को देखते हुए ड्रिंक का मजा ले रही है. एक्ट्रेस की हंसी में घर आने की खुशी साफ झलक रही है. फैंस उनकी फोटोज देखकर क्रेजी हो रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई आते ही लिखा था, मुंबई मेरी जान.
https://www.instagram.com/p/CkbBfWwPtHn/
तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “घर…अगले कुछ दिन यहां रूकने के लिए इंतजार नहीं कर सकती”. पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके पति निक जोनस ने रेड हार्ट वाला इमोजी डाला. वहीं दीया मिर्जा ने लिखा, “कल्पना कीजिए, यह होटल हम दोनों के लिए हफ्तों तक घर था! वापसी पर स्वागत है.” बिपाशा बसु और सोनाली बेंद्रे ने भी उनके लिए प्यार भरे इमोजी जोड़े. लगभग तीन सालों में प्रियंका की यह पहली भारत यात्रा है और मां बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है.
Also Read: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा
प्रियंका अगली बार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगी, जिसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं. उनके पास फरहान अख्तर की जी ले जारा है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी है. इसके अलावा वे हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में भी दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










