प्रियंका चोपड़ा का नया धमाका, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'Bluefly' में आएंगी नजर

Updated:
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और रसेल क्रो, फोटो - इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'ब्लूफ्लाई' का ऐलान किया है, जिसमें वे ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है जिसकी कहानी कांगो के जंगलों में आधारित है.

विज्ञापन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के साथ सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री ने अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि इस साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर में वह ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. प्रियंका ने फिल्म की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की. उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "On to the next." पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक थी.

Nick Jonas Cheers Priyanka Chopra: निक जोनस ने भी प्रियंका के नए प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया

प्रियंका के इस नए प्रोजेक्ट पर उनके पति और सिंगर निक जोनस ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर कर अभिनेत्री का हौसला बढ़ाया. वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने भी प्रियंका को बधाई दी.

प्रियंका चोपड़ा पोस्ट कमेंट सेक्शन स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा पोस्ट कमेंट सेक्शन स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम

Bluefly Story: जानिए कैसी होगी फिल्म 'ब्लूफ्लाई' की कहानी

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी कांगो के जंगलों में सेट है. इसमें संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक अनुवादक को एक बेहद गोपनीय मिशन पर भेजा जाता है, जहां एक रहस्यमयी विमान को खोजने की जिम्मेदारी दी जाती है. मिशन आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं और कहानी रोमांचक मोड़ लेती है.

View on Instagram

Strong Team Behind Bluefly: फिल्म से जुड़ी दमदार टीम पर एक नजर.

'ब्लूफ्लाई' का निर्देशन निमरोड एंटल कर रहे हैं. फिल्म की कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने लिखी है. निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म रोमांच, सस्पेंस और साइंस-फिक्शन का शानदार मिश्रण होगी.

Priyanka-Russell Crowe Pair: प्रियंका चोपड़ा पहली बार रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी

इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा पहली बार हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. रसेल क्रो अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म 'ग्लैडिएटर' के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. ऐसे में दोनों सितारों की जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

Indian Cinema Comeback: प्रियंका भारतीय सिनेमा में भी वापसी करेंगी

हॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने जा रही हैं. वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. इस बीच, 'ब्लूफ्लाई' की घोषणा ने प्रियंका के ग्लोबल करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फैंस अब इसके पहले लुक और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपक को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola