इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान का हाथ खींच ले जाते दिखे पति, यूजर्स ने लगाई क्लास, एक्ट्रेस ने दी सफाई

Updated:
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान का हाथ खींच ले जाते दिखे पति, यूजर्स ने लगाई क्लास, एक्ट्रेस ने दी सफाई

बाबा सिद्दीकी के इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स नजर आए. इसमें सना खान अपने पति संग नजर आई. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे है. यूजर्स की नाराजगी देख सना ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कई स्टार्स ने रौनक बढ़ाई. इसमें एक्ट्रेस सना खान अपने पति मुफ्ती अनस सईद के साथ शामिल हुई. एक वीडियो में प्रेग्नेंट सना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखी. दूसरी तरफ उनके एक अन्य वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए. इस वीडियो में अनस उनका हाथ पकड़कर उन्हें तेजी से लेकर जाते दिखे. ऐसा करने से एक्ट्रेस का बुरा हाल हो जाता है. यूजर्स के ट्रोल करने पर सना ने इसपर रिएक्ट किया है.

सना खान का ये वीडियो हो रहा वायरल

रविवार शाम को बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. बिग बॉस फेम सना खान के एक वीडियो पर यूजर्स का ध्यान अटक गया. वीडियो में सना का हाथ पकड़कर वो तेजी से चलते दिख रहे है. प्रेग्नेंट सना का तेजी से चलते हुए हाल बेहाल हो जाता है और उनके चेहरे पर थकान दिखती है. वो कहती दिख रही है कि वो थक गई है.

सना का आया रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स के निशाने पर सना खान के पति मुफ्ती अनस सईद आ गए. कई यूजर्स ने उनकी इस हरकत पर जमकर क्लास लगाई. अब ��स पूरे मामले पर सना ने रिएक्ट करते हुए लिखा, यह वीडियो अभी मेरे नोटिस में आया. मुझे पता है ये देखने में अजीब लग रहा है. बाहर आने के बाद हमारा ड्राइवर और कार से संपर्क टूट गया और मैं काफी देर से बाहर खड़ी थी. इस वजह से मुझे पसीना आने लगा और असहज हो गई. इसलिए वह जल्दी से मुझे कार के अंदर ले जाना चाहते थे ताकि मैं बैठ सकूं और पानी पी सकूं.

Also Read: Baba Siddique Iftar Party में सलमान खान ने खींचा सबका ध्यान,तो शहनाज गिल को देखते ही रश्मि देसाई ने मोड़ा मुंह
एक्टिंग छोड़ चुकी है सना

आगे सना खान ने लिखा, मैंने ही जल्दी चलने के लिए कहा था, क्योंकि हम पैपराज़ी को परेशान नहीं करना चाहते थे, जो वहां सभी मेहमानों की तसवीरें क्लिक कर रहे थे. एक रिक्वेस्ट है कि और कुछ ना सोचें. मेरी चिंता के लिए आपका शुक्रिया. बता दें कि सना ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola