Baba Siddique Iftar Party में सलमान खान ने खींचा सबका ध्यान,तो शहनाज गिल को देखते ही रश्मि देसाई ने मोड़ा मुंह

बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी रखते है. सलमान खान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. ब्लैक पठान सूट में भाईजान बेहद डैशिंग लगे. मीडिया के लिए सलमान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे के साथ पोज देते नजर आए.
Baba Siddique’s Iftar Party: बाबा सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी रखते है, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे शिरकत करते है. इस साल पार्टी में सलमान खान से लेकर सुभाष घई तक, सभी ने शामिल होकर रौनक बढ़ाई. सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियोज वायरल हो रहे है. सलमान अपने देसी लुक से फैंस का दल जीत रहे है तो दूसरी तरफ रश्मि देसाई ने शहनाज गिल को इग्नोर किया. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी रखते है. इस बार उन्होंने रविवार को ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में बाबा सिद्दीकी ने भव्य इफ्तार पार्टी की मेजबानी की. सलमान खान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. ब्लैक पठान सूट में भाईजान बेहद डैशिंग लगे. मीडिया के लिए सलमान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे के साथ पोज देते नजर आए. यूजर्स इसपर कमेंट कर उन्हें हैंडसम बता रहे है.
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में रश्मि देसाई ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. हालांकि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज रेड आउटफिट पहने जैसे ही पार्टी में एंट्री करती है, रश्मि दूसरी तरफ चली जाती है. रश्मि एक्ट्रेस को देखते ही वहां से हट जाती है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रश्मि को बुरा-भला कह रहे है. यूजर्स कर रहे है कि उन्होंने जानबूझकर पार्टी में शहनाज को इग्नोर किया है.
इस साल की इफ्तार पार्टी में सलमान खान के अलावा सलीम खान, पूजा हेगड़े, उर्मिला मातोंडकर, रश्मि देसाई, जावेद जाफरी, सना खान, गौहर खान पति जैद दरबार, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन, भारती सिंह, एमसी स्टैन, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और सुभाष घई सहित अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










