‘पेड्डी’ की कमाई के आगे सब फेल, 11 दिनों में छाप डाले इतने करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11, फोटो -X

Peddi Box Office Collection Day 11: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपने दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बहुत ही शानदार बिजनेस कर रही है.

विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 11: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और कमाई के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. अब फिल्म के 11वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिन्होंने इसकी सफलता को और मजबूत कर दिया है. आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को ‘पेड्डी’ ने कितनी कमाई की और अब इसका कुल कलेक्शन कितना हो गया है.

विज्ञापन

ग्यारहवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने ग्यारहवें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 9.20 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. इस नए कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 216 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 256.23 करोड़ रुपये हो गया है.

जानें वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी राम चरण की फिल्म अच्छा कमाई कर रही है. विदेशों से फिल्म ने अपने ग्यारहवें दिन करीब 75 लाख रुपये की कमाई बटोरी, जिसके बाद इसका कुल इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 307.98 करोड़ रुपये हो चुका है, जिससे फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का एक बहुत बड़ा और आंकड़ा पार कर लिया है.

बेटे की सफलता पर खुश हुए चिरंजीवी

इस फिल्म की शानदार सफलता के बीच राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी भी फिल्म की टीम के साथ एक खास मुलाकात में शामिल हुए. उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, “लोग कह रहे हैं कि राम चरण ने पेड्डी में चिरंजीवी को पीछे छोड़ दिया है. एक पिता के रूप में, मैं गर्व और खुशी महसूस करता हूं. लेकिन एक अभिनेता के रूप में, इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है. अपने बेटे का ऐसा दमदार अभिनय देखकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.

आमिर खान की ‘दंगल’ से की तुलना

चिरंजीवी ने इस फिल्म की तुलना बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ से करते हुए कहा कि ‘दंगल’ एक ऐसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जो कुश्ती के साथ-साथ एक परिवार के इमोशंस और उनके बीच के रिश्तों को दिखाती थी, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ था. ठीक उसी तरह हमारी फिल्म ‘पेड्डी’ भी मिट्टी से जुड़ी एक बहुत ही शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करती है बल्कि समाज और बच्चों को प्रेरित भी करती है. यह एक ऐसी फिल्म है जो सरकारों, माता-पिता और बच्चों को एक बहुत बड़ी सीख देती है और सबको सोचने पर मजबूर करती है.

यह भी पढ़ें: धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘मैं वापस आऊंगा’, तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola