O Romeo On OTT: प्यार, जुनून और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कहानी, अब घर बैठे मुफ्त में देखें पूरी फिल्म

Updated at : 10 Apr 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
O Romeo On OTT

ओटीटी पर ओ रोमियो, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo On OTT: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है. जानिए इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर की कहानी, कास्ट और क्यों है यह फिल्म खास.

विज्ञापन

O Romeo On OTT: ‘ओ रोमियो’ अब OTT पर रिलीज हो गई है. यह फिल्म पहले 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन अब 10 अप्रैल से Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है. रोमांस, क्राइम और पावर से भरी यह कहानी 1990 के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जो असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है. खास बात यह है कि पहले इसे रेंट पर देखना पड़ता था, लेकिन अब दर्शक इसे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देख सकते हैं.

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि यह फिल्म देखें या नहीं, तो आइए इसकी कहानी जान लेते हैं.

यहां देखें ‘ओ रोमियो’ का ओटीटी अनाउंसमेंट पोस्ट-

क्या है ‘ओ रोमियो’ फिल्म की कहानी?

यह कहानी 1995 के मुंबई की है. इसमें उस्तारा नाम का एक लड़का अफ्शा नाम की लड़की से बहुत प्यार करने लगता है. लेकिन यह प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. अफ्शा उससे कहती है कि वह कुछ लोगों को खत्म करे, जिनमें एक बड़ा डॉन भी शामिल है, जो उसके पति की मौत के लिए जिम्मेदार है.

इसके बाद कहानी में क्राइम, बदला और खतरनाक फैसले शुरू हो जाते हैं. उस्तारा प्यार के लिए ऐसे रास्ते पर चल पड़ता है, जहां से लौटना आसान नहीं होता.

कौन-कौन है ‘ओ रोमियो’ में?

इस फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा के रोल में हैं और तृप्ति डिमरी अफ्शा के किरदार में नजर आती हैं. उनके साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

क्यों देखें ‘ओ रोमियो’?

अगर आपको प्यार और क्राइम की मिली जुली कहानी पसंद है, तो ओ रोमियो’ फिल्म आपके लिए है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार कभी-कभी खतरनाक बन सकता है और इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Sambhavam Adhyayam Onnu OTT Release: जंगल का वो खौफनाक इलाका जहां से कोई लौटकर नहीं आया, क्या है इसके पीछे का सच? इस OTT पर देखें पूरी कहानी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola