ePaper

Nick Jonas ने खास अंदाज में सासू मां को बर्थडे किया विश, तसवीर शेयर कर लिखी ये बात

Updated at : 17 Jun 2022 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Nick Jonas ने खास अंदाज में सासू मां को बर्थडे किया विश, तसवीर शेयर कर लिखी ये बात

निक जोनस ने अपनी सासू मां मधु चोपड़ा को बड़े ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. सिंगर ने मधु संग एक तसवीर शेयर की है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी मां को बर्थडे विश किया.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का आज जन्मदिन है. ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तसवीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस तसवीर में एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की भी झलक दिख रही है. अब निक जोनस ने अपनी सासू मां मधु चोपड़ा को बड़े ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

निक जोनस ने सासू मां को बर्थडे किया विश

दरअसल निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मधु चोपड़ा संग एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह और उनकी सासू मां दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर से पता चल रहा है कि न केवल प्रियंका, बल्कि उनकी मां मधु भी निक के सॉफ्टबॉल मैचों में चीयर करती हैं. उनकी और मधु चोपड़ा की बॉन्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है. सिंगर अपनी सॉफ्टबॉल जर्सी में अपनी सास के बगल में पोज दे रहे हैं, जो कैमरे के लिए मुस्कुरा रही थी. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, “मेरी अविश्वसनीय सास @drmadhuakhourichopra को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

undefined
फैंस कर रहे कमेंट्स

निक जोनस और मधु चोपड़ा की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो एक फैन पेज की ओर से भी शेयर किया गया है. जिसके कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, “सास को बहुत प्यार करने वाला दामाद…!!! जन्मदिन की शुभकामनाएं दादी @drmadhuakhourichopra…!!!पूरे परिवार को भगवान का आशीर्वाद…!!!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, अरे बहुत प्यारी..खास बॉन्डिंग”.

प्रियंका चोपड़ा ने मां के साथ शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे पर फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां. आप अपनी उस बेहतरीन मुस्कान को बनाए रखें. आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती है. आपका सोलो यूरोप ट्रिप वाला बर्थडे सेलिब्रेशन सबसे अच्छा था, जिसे मैंने कुछ समय में देखा है. लव यू टू मून एंड बैक नानी.

Also Read: Priyanka Chopra ने अपनी मां को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बेटी मालती की दिखाई झलक, निक जोनस का कमेंट

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola